वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत..टीकाकरण के लिए किया आह्वान

सरधना कस्बे में तहसील रोड स्थित सीएचसी पर शुक्रवार को भाजपा ने तीन दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शिविर भी लगाया गया जिसमें भाजपाइयों ने लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:11 AM (IST)
वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत..टीकाकरण के लिए किया आह्वान
वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत..टीकाकरण के लिए किया आह्वान

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे में तहसील रोड स्थित सीएचसी पर शुक्रवार को भाजपा ने तीन दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शिविर भी लगाया गया, जिसमें भाजपाइयों ने लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री डा. मीनाक्षी भराला रहीं। उन्होंने सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे लोगों से बातचीत की। साथ ही भाजपाइयों से लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने का कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। तीन दिन के अलग-अलग संयोजक बनाए गए हैं। जिनकी देखरेख में वैक्सीनेशन होगा। महामंत्री दीपक अरोरा, संकेत सिंह, उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, विवेक कुमार, नीरज जैन, संजीव शर्मा, नीटू वर्मा, मुदित महेश्वरी व रक्षित गर्ग आदि मौजूद रहे।

लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें : : टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दो केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी मनिंदर पाल सिंह ने करनावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सीएचसी में संचालित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में लोगों में टीकाकरण कराने में रुचि जगी है, लेकिन उसे और गति दी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डा. ओपी जायसवाल व अन्य को स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के निर्देश दिए। बैंक संचालक मदन पाल सिंह, अर्जुन पाली, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी