उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मेरठ में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को मेरठ में भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:55 AM (IST)
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मेरठ में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मेरठ में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को मेरठ में भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर उनकी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस समारोह की थीम आत्मनिर्भर प्रदेश, महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में होगा। इसमें सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उद्योग विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, आइसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, गन्ना आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा उत्तर प्रदेश गीत गाया जाएगा। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजन से पूर्व संपादित कराकर उनके विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बैठक में एडीएम वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, डीआइओएस गिरजेश चौधरी, बीएसए सत्येन्द्र ढ़ाका, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संघ की केशव संवाद पत्रिका के विशेषांक का विमोचन

नोएडा स्थित प्रेरणा भवन में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम ने केशव संवाद पत्रिका के संघ विमर्श भाग तीन विशेषांक का विमोचन किया। आरएसएस की मीडिया इकाई प्रेरणा मीडिया ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक धनीराम ने कहा कि संघ की विचारधारा को समझने के लिए उससे जुड़ना जरूरी है। समाज में संघ व उसके विभिन्न अनुषांगिक संगठनों को लेकर जो धारणाएं हैं उसके लिए इन पत्रिकाओं को पढ़ना चाहिए। इनमें से एक केशव संवाद पत्रिका है। उन्होंने कहा कि संस्कृति व समाज के लिए लोगों को कुटुंब में समय बिताना चाहिए। कुटुंब ही किसी बालक की पहली पाठशाला होता है। साथ ही युवाओं में संस्कारों की स्थापना करता है। इस दौरान केशव संवाद पत्रिका की प्रमुख डा. प्रियंका ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव संवाद पत्रिका के अध्यक्ष अरुण कुमार ने की। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे व आनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

chat bot
आपका साथी