गर्मी में बादाम का इस्‍तेमाल करने से शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी, चेहरे पर आएगा निखार

बादाम खाना शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके छिलके में मौजूद टैनिंग पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। खानपान विशेषज्ञ मानते हैं कि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 02:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 02:40 PM (IST)
गर्मी में बादाम का इस्‍तेमाल करने से शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी, चेहरे पर आएगा निखार
बादाम खाना शरीर के लिए है फायदेमंद

 मेरठ, जेएनएन। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में खानपान में बदलाव लाना जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए सभी मौसम में बादाम खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस मौसम में बादाम भिगोकर खाना बेहतर है, क्योंकि पोषक तत्व शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और यह शरीर में गर्मी भी पैदा नहीं करता। इसलिए अब आपको भीगे हुए बादाम खाना चाहिए। जो शरीर द्वारा अवशोषित पोषक तत्व और विटामिन की संख्या को बढ़ाते हैं।

भीगे बादाम खाने के फायदे

भीगे हुए बादाम खाना शरीर के लिए फायदेमंद है। बादाम के छिलके में टैनिंग होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। इसलिए खाने से पहले इसके छिलके को हटा देना चाहिए। इससे इन्हें पचाने में आसानी होती है। मुट्ठी भर बादाम एक कटोरी में 6 से 8 घंटे के लिए भिगोकर प्रतिदिन सुबह खाने से मानसिक क्षमता बढ़ती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3, फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। इसे एक सुपर फूड माना जाता है। बादाम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। कैंसर के खतरे को कम करने के साथ ही बादाम पॉलीअनसैचुरेटेड वसा और मोनो अनसैचुरेटेड वसा का एक बड़ा स्रोत है। जो खराब कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।

भीगे बादाम एंजाइम रिलीज करने में करते हैं अधिक मदद 

खानपान विशेषज्ञ मानते हैं कि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं। जो पाचन क्रिया के लिए अच्छे होते हैं। इससे वजन बढ़ना भी कम हो जाता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। खानपान विशेषज्ञ डाक्टर गीतिका ग्रोवर का कहना है कि अपने रूटीन में प्रतिदिन भीगे हुए चार बादाम खाने से लंबी उम्र, अच्छी स्किन और सेहतमंद रहा जा सकता है। खास तौर पर बच्चों की डाइट में इसे आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी