यूएसए का डेक्सा स्कैन बताएगा हड्डी में कितना दम

पश्चिमी उप्र में चिकित्सा के नए आयाम जुड़ रहे हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ट्रामा सर्जन डा. राहुल नेहरा ने रविवार को पश्चिमी उप्र का आधुनिकतम डेक्सा स्कैन लगवाया जिससे हड्डी का घनत्व और फ्रैक्चर की आशंका को पहले ही पता किया जा सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:33 AM (IST)
यूएसए का डेक्सा स्कैन बताएगा हड्डी में कितना दम
यूएसए का डेक्सा स्कैन बताएगा हड्डी में कितना दम

मेरठ, जेएनएन। पश्चिमी उप्र में चिकित्सा के नए आयाम जुड़ रहे हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ट्रामा सर्जन डा. राहुल नेहरा ने रविवार को पश्चिमी उप्र का आधुनिकतम डेक्सा स्कैन लगवाया, जिससे हड्डी का घनत्व और फ्रैक्चर की आशंका को पहले ही पता किया जा सकेगा। शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल राजपाल नेहरा ने किया। जीई ल्यूनार एडवांस बीएमडी डेक्सा स्कैन अमेरिका से मंगाया गया है। सिविल लाइंस स्थित बोन एवं ज्वाइंट स्पेशलिस्ट क्लीनिक के संचालक डा. राहुल नेहरा और डा. मीतू सिंह ने बताया कि इस संस्करण की मशीन नई दिल्ली में स्थित है, जहां की तुलना में एक तिहाई खर्च में मेरठ में लोग जांच करवा सकेंगे। बताया कि क्लीनिक में डिजिटल एक्स रे, फिजियोथेरपी व योग केंद्र भी चलेगा। बदलती जीवनशैली और बिगड़े खानपान से युवा उम्र में भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। डेक्सा स्कैन हड्डियों की ताकत की काफी हद तक सटीक जानकारी देगा। डा. नेहरा ने बताया कि परामर्श के लिए फोर्टिस अस्पताल नोएडा के डा. अतुल मिश्रा, शालीमार बाग के डा. पुनीत मिश्रा एवं अपोलो नई दिल्ली के डा. सौरभ रावल भी उपलब्ध रहेंगे। शुभारंभ के दौरान शहर से बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित हुए।

रोहटा रोड पर देश के पूर्व योद्धाओं का हुआ सम्मान : कंकरखेड़ा क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की रविवार को वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिरोही के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांतीय मंत्री अमर सिंह व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांतीय मंत्री ने मौजूद सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। उसके बाद तहसील अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही संगठन के विकास को बड़े स्तर पर विस्तार देने पर भी चर्चा की गई। महासचिव संदेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। मंच पर एक-एक कर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान केपी सिंह, बीपी सिंह, जयवीर सिह, दिनेश कुमार, चंद्रपाल, ओमपाल, मुकेश कुमार, ओमवीर तोमर, नवल सिंह, कृष्णवीर, सुनील कुमार त्यागी, एसपी तोमर आदि थे।

chat bot
आपका साथी