नगर विकास मंत्री आज लोहियानगर कूड़ा निस्तारण प्लांट का करेंगे लोकार्पण

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन आज शहर में होंगे। वे लोहियानगर स्थित कूड़ा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:20 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:20 AM (IST)
नगर विकास मंत्री आज लोहियानगर कूड़ा निस्तारण प्लांट का करेंगे लोकार्पण
नगर विकास मंत्री आज लोहियानगर कूड़ा निस्तारण प्लांट का करेंगे लोकार्पण

मेरठ, जेएनएन। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन आज शहर में होंगे। वे लोहियानगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ करेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित बृहस्पति भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें नगर निगम, जल निगम व डूडा के करीब 62 करोड़ के कुल 67 कार्य शामिल हैं। इससे पूर्व कमिश्नरी में समीक्षा बैठक और सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

यह है टाइम लाइन

- 9.30 बजे से 10.30 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात।

-10.30 से 11.30 बजे तक मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक।

-11.30 से 12.30 बजे तक चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

-12.30 से 1.30 बजे वर्चुअल अन्नोत्सव कार्यक्रम ।

-1.30 से 2.30 बजे तक लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ।

-2.30 से तीन बजे तक का समय आरक्षित।

नगर निगम के 48 कार्य में से ये हैं प्रमुख

-लोहियानगर डंपिग ग्राउंड स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट।

-लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस से नूर नगर चौराहे तक नाला निर्माण।

-विभिन्न स्थानों पर शौचालय का निर्माण।

-सड़क निर्माण आदि मिलाकर कुल 48 कार्य शामिल हैं।

जल निगम के चार कार्य में से ये हैं प्रमुख

-चार भूमिगत जलाशयों को गंगाजल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने का कार्य।

-सीवर हाउस कनेक्टिग चेंबर का कार्य।

-नलकूप योजना के रिबोर और टाउनहाल जोनल पंपिग स्टेशन का कार्य ।

डूडा के 15 कार्य

-इंटरलाकिग व नाली समेत विभिन्न कार्य होंगे। कुल 15 कार्य शामिल हैं।

प्रमुख सचिव आवास ने की वीडियो कांफ्रेंसिग: प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने एमडीए के वीसी मृदुल चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेंसिग की। इसमें पौधारोपण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिग यूनिट समेत कई कार्यों की ली जानकारी। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को जल्द कब्जा देने व मूलभूत सुविधाओं का विकास जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। रेन वाटर हार्वेस्टिग यूनिक की प्रगति की समीक्षा में कहा कि यह शासन की प्राथमिकता का विषय है। यूनिट स्थापना में तेजी लाई जाए।

chat bot
आपका साथी