खंडहर हुए मकान में चर्च बनाने पर हंगामा, तनाव

पल्लवपुरम फेज-दो में पी-पॉकेट के पास नारायण कालोनी स्थित खंडहर मकान में चर्च निर्माण कराने पर हंगामा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 10:00 AM (IST)
खंडहर हुए मकान में चर्च बनाने पर  हंगामा, तनाव
खंडहर हुए मकान में चर्च बनाने पर हंगामा, तनाव

जेएनएन, मेरठ। पल्लवपुरम फेज-दो में पी-पॉकेट के पास नारायण कालोनी स्थित खंडहर मकान में चर्च निर्माण कराने पर क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। लिटर का निर्माण कार्य रुकवा दिया। सैटरिग का सामान वापस करा दिया। लोगों ने कहा कि निर्माण तभी संभव है जब पुलिस-प्रशासन निर्देश दे।

पी-पॉकेट में किराये के मकान में रहने वाले विलियम मैसी का नारायण कालोनी में खंडहर मकान है। विलियम मैसी और उनकी पत्नी मुंबई के एक स्कूल में शिक्षक हैं और वहीं के चर्च में पादरी भी हैं। कालोनी निवासी अधिवक्ता गुलशन सिंह सोम ने बताया कि मैसी के खंडहर मकान में वर्ष-2013-14 में चर्च बनाने की तैयारी थी। तब भी लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। दौराला थाने में केस भी दर्ज हुआ था। आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। सोमवार को खंडहर मकान में लिटर डाला जाना था। सैटरिग का सामान भी पहुंच गया था। जानकारी मिलने पर कालोनीवासी सतेंद्र बालियान, रूपेंद्र सिंह व संजय आदि ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोक दिया। जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इनका कहना-

धाíमक स्थल बनाने के लिए परमिशन ली जाती है। मकान में चर्च बन रहा है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

-संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला वर्ष-2013-14 में मेरे पिता ने मकान में चर्च बनाने का खाका तैयार किया था, मगर विरोध के बाद कार्य नहीं हुआ। पिता की मौत हो चुकी है। तभी से मकान खंडहर है। मेरी मां और भाई किराये के मकान में रहते हैं। हमें चर्च नहीं मकान बनवाना है।

-विलियम मैसी, खंडहर मकान का स्वामी व मुंबई में चर्च के पादरी

chat bot
आपका साथी