राशन कम मिलने पर हंगामा, थाने में भिड़े

राशन कम देने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने डीलर को हिरासत में ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:15 AM (IST)
राशन कम मिलने पर हंगामा, थाने में भिड़े
राशन कम मिलने पर हंगामा, थाने में भिड़े

मेरठ,जेएनएन। राशन कम देने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने डीलर को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, जहां उनमें नोकझोंक हो गई। थाना प्रभारी को मामला शांत कराना पड़ा। घंटों की जद्दोजहद के बाद महिलाएं जिला आपूíत अधिकारी से शिकायत करने की बात कहकर चली गई।

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी दीपक की मंशा देवी रोड पर राशन की दुकान है। यहां से रामगढ़ी के लोग भी राशन लेते हैं। शनिवार को कुछ महिलाएं पहुंची और उन्होंने कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया, जिस पर पुलिस पहुंची और डीलर को थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्ष के लोग झगड़ने लगे। राशन लेने आए सुमित ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई है। रानी, मंजू, आशा आदि ने आरोप लगाया कि हमेशा राशन कम मिलता है। राशन डीलर ने सभी आरोपों को निराधार बताया। थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि मामला आपूíत विभाग से जुड़ा है। दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। महिलाएं आपूíत अधिकारी से शिकायत करने की बात कहकर चली गई थीं। वहीं, देर शाम राशन डीलर को छोड़ दिया गया।

ग्राम प्रधान व राशन डीलरों को किया जाएगा जागरूक: देहात क्षेत्र के कुछ गांवों में ग्रामीण टीकाकरण नहीं करवा रहे है। अब उन गांवों के ग्राम प्रधानों व राशनडीलरों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद ग्राम प्रधान व राशन डीलर ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।

सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि सरधना देहात के 39 गांवों में से कुछ गांव ऐसे हैं। जिनमें टीकाकरण अभियान ने गति नहीं पकड़ी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर ग्राम प्रधान व राशन डीलर को जागरूक करेगी। वह लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करेंगे।

chat bot
आपका साथी