भाकियू कार्यकर्ता से टोल टैक्स मांगने पर हंगामा, सिवाया टोल फ्री कराया

सिवाया टोल पर कर्मचारियों ने भाकियू कार्यकर्ता से टोल फीस मांगने पर हंगामा हो गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:45 AM (IST)
भाकियू कार्यकर्ता से टोल टैक्स मांगने पर हंगामा, सिवाया टोल फ्री कराया
भाकियू कार्यकर्ता से टोल टैक्स मांगने पर हंगामा, सिवाया टोल फ्री कराया

मेरठ,जेएनएन। सिवाया टोल पर कर्मचारियों ने भाकियू कार्यकर्ता से टोल फीस मांगने पर हंगामा हो गया। कार्यकर्ता ने टोल फीस देकर गाड़ी निकाली। इसके बाद टोल पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं के टोल फ्री करा दिया। दो घंटे हुए टोल फ्री से लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

गुरुवार को एक भाकियू कार्यकर्ता मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचा। कार पर फास्टैग नहीं था, जिस वजह से टोल कर्मचारी ने कैश में टोल फीस देने को कहा। युवक ने टोल फीस देने से इंकार कर दिया। कहासुनी के बाद युवक ने 95 रुपये दिए और कार को टोल की लेन से निकाली। इसके बाद युवक कार खड़ी कर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा और प्रकरण बताया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मचारी से 95 रुपये वापस कराए। युवक वहां से चला गया। उसके बाद दोनों साइड की सभी 10 लेन को टोल फ्री करा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रिजेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर शांत कराया। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी चेक कर प्रकरण को बारीकी से देखा। इन्होंने कहा

कार पर फास्टैग था, मगर उसमें बैलेंस न होने पर ब्लैक लिस्ट था। नियमनुसार टोल फीस मांगी गई, जिसे वह देने से मना कर रहा था। बाद में टोल फीस दी, मगर भाकियू कार्यकर्ताओं ने व फीस वापस करा दी। उसके बाद दो घंटे टोल फ्री कराया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ मैनेजर-टोल प्लाजा जिस कार सवार से टोल फीस मांगी थी, वह युवक कार्यकर्ता है। भाकियू संगठन के लोगों को टोल पर अधिकांश परेशान किया जाता है। कार पर फास्टैग लगा होने और ब्लैक लिस्ट होने की बात गलत है। कार पर फास्टैग नहीं था, उसके रुपये वापस कराए गए थे। इसी कारण टोल फ्री कराया था।

मनोज त्यागी, वरिष्ठ कार्यकर्ता-भाकियू

chat bot
आपका साथी