शोभायात्रा में किन्नर के साथ डास करने पर हंगामा, दो हिरासत में

शनिवार की रात शोभायात्रा में किन्नर के साथ डास करने और सेल्फी लेने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने लाठी फटकार हंगामा करने वालों को दौड़ाया। साथ ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाकर शोभायात्रा में लगा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:57 AM (IST)
शोभायात्रा में किन्नर के साथ डास करने पर हंगामा, दो हिरासत में
शोभायात्रा में किन्नर के साथ डास करने पर हंगामा, दो हिरासत में

मेरठ, जेएनएन। शनिवार की रात शोभायात्रा में किन्नर के साथ डास करने और सेल्फी लेने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने लाठी फटकार हंगामा करने वालों को दौड़ाया। साथ ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाकर शोभायात्रा में लगा दिया गया।

कोतवाली में शनिवार की रात शोभायात्रा निकल रही थी। शोभायात्रा में कुछ शरारती तत्व किन्नर के साथ डास करने लगे। इसका कुछ लोगों ने विरोध कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते शोभायात्रा को कोतवाली के भाटवाड़ा में रोक कर हंगाम कर दिया। इसी बीच कोतवाली सीओ अरविंद चौरसिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर लाठी फटकार कर किन्नर के साथ डास करने और सेल्फी लेने वालों को दौड़ा दिया। साथ ही हंगामा करते दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीओ से देर रात अतरिक्त पुलिस बल बुलाकर शोभायात्रा को सुचारू करा दिया। सीओ ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों के किन्नर के साथ डास करने पर विवाद हो गया था। उक्त युवकों को हिरासत में लेकर शोभायात्रा को निकलवा दिया गया। दूसरी तरफ शोभायात्रा में भाजपा नेता से से चेन लूटने के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शात किया।

पुलिस ने दो मनचले दबोचे : दहशरा मेले के दौरान शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवक सूरजकुंड के आसपास घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। आसपास के लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। उनकी पहचान इमरान और अफजाल निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई थी। शनिवार को दोपहर तक भी लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने पर दोनों युवकों का चालान कर दिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी