मेरठ में भाजपा नेता के बेटे का मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने काटा चालान, हंगामा Meerut News

कोरोना गाइडलाइन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने मेरठ में भाजपा नेता के बेटे का मास्क नहीं पहनने पर चालान काट दिया। इस पर हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता सेंट्रल मार्केट चौराहे पर धरने पर बैठ गए। देर तक चौराहे पर जाम लगा रहा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:34 AM (IST)
मेरठ में भाजपा नेता के बेटे का मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने काटा चालान, हंगामा Meerut News
मेरठ में चालान काटने पर नाराज भाजपा नेता बीच सड़क पर हंगामा करते हुए

मेरठ, जेएनएन। भाजपा नेता के बेटे का मास्क नहीं पहनने पर चालान काटने पर हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता सेंट्रल मार्केट चौराहे पर धरने पर बैठ गए। देर तक चौराहे पर जाम लगा रहा। यहां से कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया।

बुधवार शाम नौचंदी थाना क्षेत्र में सेंट्रल मार्केट में दारोगा राजकुमार गौतम चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार युवक पहुंचे। उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। दारोगा ने उनका पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। युवक ने इसकी जानकारी पिता भाजपा नेता अजीत सिंह चौहान को दी। वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी दारोगा से नोकझोंक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि दारोगा ने तीन हजार रुपये का चालान कर दिया और बेटे से मारपीट भी की। इस पर उन्होंने विरोध किया। उनके साथी धरने पर बैठ गए। थाने में भी दारोगा की शिकायत की। एसपी सिटी को भी बता दिया है। उन्होंने मांग की कि मौके की सीसीटीवी फुटेज निकलवा जांच हो। दारोगा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, दारोगा का कहना है कि युवक ने मास्क नहीं पहना हुआ था। उसका पांच सौ रुपये का चालान किया था। मारपीट का आरोप गलत है।

chat bot
आपका साथी