यूपी : सहारनपुर में रालोद का 'हर बूथ जीतेगा यूथ' कार्यक्रम, कहा-सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे जयंत

सहारनपुर में गुरुवार को हर बूथ जीतेगा यूथ कार्यक्रम के तहत दर्जनों युवाओं ने किसान नेता अतुल फंदपुरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रालोद नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान हो रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:09 PM (IST)
यूपी : सहारनपुर में रालोद का 'हर बूथ जीतेगा यूथ' कार्यक्रम, कहा-सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे जयंत
सहारनपुर के नकुड़ में गुरुवार को रालोद का जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। हर बूथ जीतेगा यूथ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सहारनपुर जिले के नकुड विधानसभा के जगहता नजीब, चंद्रपुरा, दौलत खेड़ी, खजूर हेड़ी, बान्दू खेड़ी आदि गांव में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष राव केसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने जनसंपर्क किया। जगहता नजीब में दर्जनों युवाओं ने किसान नेता अतुल फंदपुरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राव केसर ,प्रदेश महासचिव चौधरी सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया है। भाई-भाई में अविश्वास बढ़ा दिया है। संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा देश और प्रदेश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं।

फिर बढ़ गईं कीमतें

महंगाई चरम सीमा पर है। तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें आज फिर बढ़ गई है। देश का युवा रोजगार मांग रहा है लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। राष्ट्रीय लोक दल ही ऐसा दल है जिसने हमेशा किसान मजदूर की राजनीति की है। सड़क से लेकर संसद तक हमेशा किसान हित में राष्ट्रीय लोक दल ने अग्रणी भूमिका निभाई है। जयंत चौधरी के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय लोक दल का कुनबा बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। निश्चित रूप से 2022 में प्रदेश सरकार बनाने में माननीय जयंत चौधरी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

मतदाताओं को जोड़ने का काम

उन्होंने युवाओं से बड़ी तादाद में राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ने का आह्वान किया एवं कहा कि आज मतदाता सूची में मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है जिसमें हर बूथ पर युवा बढ़-चढ़कर अपने मोहल्ले गांव के छूटे हुए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करा लें। हर बूथ पर दस यूथ सक्रिय तौर पर खड़े करें। युवा नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से गांव देहात की पार्टी रही है।

यह रहे मौजूद

कुछ फिरका परस्त ताकतों ने हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा कर सभी सेकुलर पार्टियों को कमजोर करने का काम किया था। आज देश का युवा इस बात को समझ चुका है एवं जयंत चौधरी के नेतृत्व में सांप्रदायिक सरकार को 2022 में उखाड़ने का काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद अहसान, मुस्तकीम, इस्लाम , शाहरुख, साद, इमरान, अजीत सिंह, शबनूर, अभिषेक, मोनू ,मुदस्सिर, इरशाद, इनाम, इरफान ,वसीम, अश्वनी, इसराइल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी