UP Unlock News: सिने प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, मेरठ में इस दिन से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

सिने प्रेमियों के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली हैं। शहर के सिनेमाहाल अगस्त से खुलने जा रहे हैं। लंबे समय से मल्टीप्लेक्स और सिंगल सिनेमा बंद पड़े थे। इसके लिए कोरोना के पूरी गाइडलाइन के साथ सिनेमा हाल खोले जाएंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:08 PM (IST)
UP Unlock News: सिने प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, मेरठ में इस दिन से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स
मेरठ में सिनेमाहाल खुलने का इंतजार खत्‍म।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सिने प्रेमियों के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली हैं। शहर के सिनेमाहाल तीन अगस्त से खुलने जा रहे हैं। लंबे समय से मल्टीप्लेक्स और सिंगल सिनेमा बंद पड़े थे। उधर, कोरोना संक्रमण और कोई नई फिल्म रिलीज न होने की वजह से संचालक अभी तक सिनेमाहाल खोलने का जोखिम नहीं उठा रहे थे। बता दें कि तीन अगस्त से मल्टीप्लेक्स खुलने जा रहे हैं, वहीं सिंगल सिनेमा के लिए अभी इंतजार करना होगा।

सिंगल सिनेमा के लिए अभी इंतजार करना होगा, मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे फिल्म

हालीवुड फिल्म मोर्टल काम्बैट से सिनेमा खुलने जा रहा है। तीन अगस्त को सिनेमा खोलने के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। शुरुआत में चार शो ही चलाए जाएंगे।

संजीव वर्मा, मैनेजर, वेव सिनेमा

50 फीसद सिटिंग के साथ सिनेमा खोलने की तैयारी है। तीन फिल्म दिखाई जाएंगी। जिसमें मोर्टल काम्बैट, मुंबई सागा और रूही फिल्म है।

मनोज मिश्र, मैनेजर, आइनोक्स

सिनेमा खोलने का दो माह तक कोई विचार नहीं है। नई फिल्म रिलीज होने पर ही सिनेमा खोला जाएगा।

नवल सिंह, माल मैनेजर, मिलांज

नई फिल्म रिलीज होने पर ही सिनेमा खोलने पर विचार किया जाएगा। अभी सिनेमा खोलने का कोई लाभ नहीं है।

दीपक सेठ, निदेशक, निशात सिनेमा

अभी तक फायर एनओसी प्राप्त नहीं हुई है। नए मानक पुराने सिनेमा में लागू करना ठीक नहीं है। यही कारण है कि अभी सिनेमा नहीं खोला जा सकता। -अनुपम गुप्ता, निदेशक, अप्सरा सिनेमा 

chat bot
आपका साथी