UP Unlock: मेरठ में मोर्टल काम्बैट के साथ आज से खुलेगा सिनेमा, जानिए जरुरी बातें

लंबे समय से बंद पड़े सिनेमा हाल सोमवार से खुल रहे हैं। इसी के साथ सिने प्रेमियों का इंतजार खत्म हो रहा है। वह परिवार और दोस्तों के संग फिल्मों का आनंद बड़े पर्दे पर ले सकेंगे ।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:45 AM (IST)
UP Unlock: मेरठ में मोर्टल काम्बैट के साथ आज से खुलेगा सिनेमा, जानिए जरुरी बातें
मेरठ में आज से खुलेंगे सिनेमा हाल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लंबे समय से बंद पड़े सिनेमा हाल सोमवार से खुल रहे हैं। इसी के साथ सिने प्रेमियों का इंतजार खत्म हो रहा है। वह परिवार और दोस्तों के संग फिल्मों का आनंद बड़े पर्दे पर ले सकेंगे। बीती 22 अप्रैल को बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिनेमा बंद कर दिए गए थे। तीन माह से अधिक समय के बाद फिर से सिनेमा खुल रहे हैं। हालांकि अभी मल्टीप्लेक्स ही खोले जा रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित वेव सिनेमा और मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित आइनोक्स खुलेगा। इसके अलावा शहर के अन्य मल्टीप्लेक्स और सिंगल सिनेमा खुलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। इस बार सिनेमा खुलने की शुरुआत हालीवुड फिल्म मोर्टल काम्बैट से हो रही है। 17 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म बेलबाटम का दर्शकों और सिनेमा संचालकों को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि अभिनेता अक्षय कुमार की इस फिल्म से एक बार फिर सिनेमा हाल की रौनक लौट आएगी।

सोमवार को हालीवुड फिल्म मोर्टल काम्बैट से सिनेमा खुलेगा। सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियां पूरी की ली गई हैं। स्टाफ को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। अभी एक आडी से शुरुआत होगी। पहले दिन फिल्म के चार शो 10.30, 1.00, 3.30 और 6.00 बजे चलाए जाएंगे।

संजीव वर्मा, सिनेमा मैनेजर, वेव

मंगलवार से सिनेमा खुलेगा। 50 फीसद सिटिंग के साथ सिनेमा खोलने की तैयारी है। पहले दिन तीन फिल्म दिखाई जाएंगी। इनमें मोर्टल काम्बैट, मुंबई सागा और गाडजिला वर्सेज कांग है। मोर्टल काम्बैट के 11.30, 2.05, 4.45 और 6.00 बजे के चार शो रहेंगे। गाडजिला वर्सेज कांग का 3.15 पर एक शो और मुंबई सागा का 12.15 बजे एक शो रहेगा ।

मनोज मिश्र, सिनेमा मैनेजर, आइनोक्स 

chat bot
आपका साथी