यूपी : मेरठ में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरा घायल

मेरठ में रविवार की रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:00 AM (IST)
यूपी : मेरठ में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरा घायल
मेरठ में जमीन के विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई।

मेरठ,जेएनएन। मेरठ में परीक्षितगढ़ के पूठी गांव में रविवार रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी अशोक व अरविंद के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार रात फिर विवाद हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शूरू हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से फायरिंग हुई।

दोनों गंभीर घायल

अरविंद पक्ष ने अशोक व दीपक उर्फ भोलू पुत्र संजय पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। एसओ आनंद मिश्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को मेरठ भिजवाया। दीपक की रास्ते में मौत हो गई। अशोक को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्‍वजन का रो रोकर बुरा हाल

एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात केशव मिश्र ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। रात में इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। दीपक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक नवंबर 2019 में नगर पंचायत लिपिक संदीप गौतम व ईओ रोहित यादव पर हमले में मामले में दीपक व उसके पिता संजय जेल गए थे। संजय की जेल में ही मौत हो गई। दीपक जमानत पर बाहर आ गया था। 

chat bot
आपका साथी