यूपी : शामली में तमंचे से छेड़छाड़ कर रहा था किशोरी पोता, गोली लगने से दादा की मौत

शामली जिले में बुधवार रात तमंचे से छेड़छाड़ कर रहे किशोरी पोते से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वृद्ध दादा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:16 PM (IST)
यूपी : शामली में तमंचे से छेड़छाड़ कर रहा था किशोरी पोता, गोली लगने से दादा की मौत
शामली में तमंचे की गोली चलने से दादा की मौत हो गई।

शामली, जागरण संवाददाता। शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर में बुधवार देर रात तमंचे से छेड़छाड़ कर रहे पोते से गोली चल गई। गोली लगने से वृद्ध दादा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

थाना झिंझाना क्षेत्र के ऊन पुलिस चौकी इलाके के गांव गागौर में 80 वर्षीय वृद्ध देशराज का मकान गांव के बाहर है। हाल ही में बारिश के दौरान उनके मकान की दीवार गिर गई थी। जिस कारण मकान में रात के समय जानवर घुसने का अंदेशा रहता है। बुधवार की रात में देशराज का बेटा अनिल किसी काम से घर से बाहर गया था। रात में वृद्ध देशराज के बेटे अनिल का नाबालिग बेटा व महिलाएं घर पर थी। रात में दादा-पोता घर के आंगन में सो रहे थे।

पुलिस का कहना है कि जानवरों के डर से देशराज ने अपने पास लोडिड तमंचा रखा था। तमंचा देखकर उनका पोता तमंचे से छेड़छाड़ करने लगा, इसी बीच गोली चल गई। जो देशराज के दाहिने हाथ के नीचे बगल में जा लगी। गोली से देशराज लहूलुहान हो गए। रात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। घायल को उपचार के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

किसी ने यह सूचना पुलिस को दे दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके से तमंचा व एक खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया। मामले की जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपित पोते को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित किशोर के ताऊ रामपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तार किशोर का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी