यूपी : बुलंदशहर में बोले स्‍वतंत्र देव-प्रचंड बहुमत से होगी प्रदेश में भाजपा की वापसी

बुलंदशहर में गुरुवार को स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्य से आम जनता अति प्रसन्न है। विपक्षी दल के लोग प्रचंड बहुमत का वेग कम करने का प्रयास करने के लिए अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM (IST)
यूपी : बुलंदशहर में बोले स्‍वतंत्र देव-प्रचंड बहुमत से होगी प्रदेश में भाजपा की वापसी
भाजपा नवीन विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में स्वतंत्रदेव व सुनील बंसल ने दिए टिप्स।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में भारतीय जनता पार्टी का नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय शिविर का समापन गुरुवार को पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश के 150 विस्तारकों को उद्बोधन के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने विस्तारकों व कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विपक्षी इस बहुमत को कम करने के लिए संघर्षरत हैं।

आम जनता है खुश

स्वतंत्र देव सिंह व सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व विकास कार्य से आम जनता अति प्रसन्न है। विपक्षी दल के लोग प्रचंड बहुमत का वेग कम करने का प्रयास करने के लिए अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। कार्यकर्ता अपनी क्षमता से पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर ब्रज प्रांत तथा पश्चिमी प्रांत के 150 विस्तारकों को पार्टी की आंतरिक नीतियों से अवगत कराया गया।

यह रहे मौजूद

प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने भाजपा के कार्य, विकास, नीतियों तथा बड़े नेताओं की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल बूथ स्तर तक की कमेटियों को मजबूत करें। जिससे पार्टी का जनाधार और बढ़ाया जा सके। इस मौके पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सूर्य प्रकाश पाल, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, डीके शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, रजनी कांत माहेश्वरी, अलंकार शर्मा, मुनेश, प्रमोद अट्टा, हिमांशु मित्तल, मनोज गर्ग, विकास चौहान और दीपक ऋषि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी