यूपी : बागपत में सुसाइड करने वाले अक्षय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दफन है राज, पुलिस डाल रही पर्दा

बागपत में सुसाइड करने वाले युवक अक्षय का शव ग्राम रंछाड़ से मंगलवार सुबह मोर्चरी में भेज दिया गया था। उस समय मोर्चरी स्थल छावनी में तब्दील हो गया था। सीओ अनुज मिश्र कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM (IST)
यूपी : बागपत में सुसाइड करने वाले अक्षय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दफन है राज, पुलिस डाल रही पर्दा
बागपत में डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, की गई वीडियोग्राफी।

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत में युवक अक्षय के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अहम राज दफन है। जिस पर पुलिस पर्दा डालने में लगी है। युवक अक्षय का शव ग्राम रंछाड़ से मंगलवार सुबह करीब सात बजे मोर्चरी में भेज दिया गया था। उस समय मोर्चरी स्थल छावनी में तब्दील हो गया था। सीओ अनुज मिश्र, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पुलिसकर्मी करीब 10.45 बजे पंचनामा व अन्य दस्तावेज लेकर मोर्चरी पहुंचे।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई

जिला अस्पताल के डाक्टर सुनील कुमार और डाक्टर देवेंद्र कुमार का पैनल फार्मोसिस्ट संजीव कुमार के साथ 11 बजे मोर्चरी में युवक अक्षय के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पहुंचा। उनके द्वारा करीब 11.10 बजे से 12.15 बजे तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसकी वीडियोग्राफी हुई। दोपहर 12.25 बजे पोस्टमार्टम होने के बाद युवक अक्षय के शव को लेकर मोर्चरी से स्वजन व ग्रामीण रंछाड़ गांव गए। स्वास्थ्य व पुलिस सूत्रों के मुताबिक अक्षय की कमर और हाथ पर चोट के निशान मिले। जिनसे स्पष्ट है कि युवक की डंडे से पिटाई की गई।

यहां पर मिले निशान

गले पर मिले निशान ने हर किसी को चौंका दिया। इसमें अहम राज छुपा हुआ है। जिसका पुलिस राज नहीं खोल रही है। इस अहम राज पर पुलिस पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। इसी कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी जा रही है। उधर एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

नेताओं का लगा जमावड़ा

मोर्चरी स्थल पर खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल तेवतिया, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, इंद्रपाल चौधरी, भाजपा नेता विक्रम राणा, कुलदीप भारद्धाज, संजय रूहैला, सतीश चौहान, गजेंद्र आर्य, प्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी