यूपी : सीएम योगी से संवाद कर भावुक हुईं बुलंदशहर की प्रीति देवी, मुख्‍यमंत्री ने दी बधाई और पूछी समस्‍या

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के गठित स्वयं सहायता समूह के खातों में रिवाल्‍विंग फंड कम्युनिटी फंड की धनराशि लखनऊ से वीडिया कांफ्रेंसिंग से हस्तांतरित कार्यक्रम में समूह में महिलाओं से संवाद किया। बुलंदशहर भी शामिल रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:30 PM (IST)
यूपी : सीएम योगी से संवाद कर भावुक हुईं बुलंदशहर की प्रीति देवी, मुख्‍यमंत्री ने दी बधाई और पूछी समस्‍या
मुख्‍यमंत्री ने वीसी के दौरान जिला प्रशासन को सड़क बनवाने के दिए निर्देश।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बुलंदशहर के खकूंडा की राशन डीलर प्रीति देवी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। मुख्यमंत्री ने प्रीति को बधाई देते हुए उनकी समस्या पूछी। घर तक सड़क नहीं की परेशानी रखने पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समस्या नोट कर समाधान कराने के आदेश दिए।

समूह में महिलाओं से बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के गठित स्वयं सहायता समूह के खातों में रिवाल्‍विंग फंड कम्युनिटी फंड की धनराशि लखनऊ से वीडिया कांफ्रेंसिंग से हस्तांतरित कार्यक्रम में समूह में महिलाओं से संवाद किया। एनआअसी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिकारपुर ब्लाक के खकूंडा गांव में समूह की सदस्य राशन डीलर से संवाद किया।

यह सब पूछा सीएम ने

मुख्यमंत्री ने परिचय प्राप्त कर राशन की दुकान संचालित करने के लिए बधाई देते हुए पूछा कि आपको विधवा पेंशन मिल रही है या नहीं प्रीति ने विधवा पेंशन मिलने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन को बिजली उगाही का काम प्रीति को दिलाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रीति देवी से पूछा और तो कोई समस्या नहीं है, इस पर प्रीति ने बताया कि उसके घर तक कच्चा रास्ता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है।

लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समस्या को नोट कर सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। एनआइसी में मौजूद अन्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने 512 स्वयं सहायता समूह के खातों में रिवाल्‍विंग फंड की 15 हजार रुपये की धनराशि प्रति समूह के हिसाब से हस्तांतरित की। इस दौरान सीडीओ अभिषेक पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार केएन पांडेय, अभिषेक गोस्वामी, शैलेष यादव समेत समूह की महिला मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री से संवाद कर खुश नजर आई प्रीति

प्रीति देवी मुख्यंमत्री से संवाद कर काफी खुश नजर आई। मुख्यमंत्री द्वारा परेशानी पूछने पर प्रीति भावुक हो गई।

इनका कहना है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूह की सदस्य राशन डीलर प्रीति देवी से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता कर उनको बधाई देने के साथ उनकी समस्या भी पूछी। इसके मुख्यमंत्री ने 512 समूह के खातों में रिवाल्‍विंग फंड की धनराशि हस्तांतरित की है।

- केएन पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार

chat bot
आपका साथी