बुलंदशहर में होमगार्ड जवान का शव जंगले में लटका मिला, स्‍वजन;बोलेे हत्‍या हुई, पुलिस कर रही जांच

Home Guard Jawan Body Found बुलंदशहर में शक्ति विहार कॉलोनी स्थित मकान में गुरुवार की सुबह एक होमगार्ड का शव जंगले से लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि अभी शव पोस्टमार्टम नहीं भेजा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:14 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:07 PM (IST)
बुलंदशहर में होमगार्ड जवान का शव जंगले में लटका मिला, स्‍वजन;बोलेे हत्‍या हुई, पुलिस कर रही जांच
बुलंदशहर के खुर्जा में होमगार्ड जवान का शव जंगले में लटका मिला है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर के खुर्जा में जंक्शन चौकी क्षेत्र की शक्ति विहार कॉलोनी स्थित मकान में गुरुवार की सुबह एक होमगार्ड का शव जंगले से लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि अभी शव पोस्टमार्टम नहीं भेजा है। पुलिस स्वजन के आने का इंतजार कर रही है। वहीं स्‍वजन ने होमगार्ड जवान की हत्‍या का आरोप लगाया है।

मकान की दूसरी मंजिल पर मिला शव

ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बिछट सुजानपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा (32) पुत्र कुंवरपाल होमगार्ड में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती खुर्जा कोतवाली में चल रही थी और वह जंक्शन चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। सुरेंद्र खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की शक्ति विहार कॉलोनी में एक रिश्‍तेदार के घर में रहते थे। गुरुवार सुबह को होमगार्ड का शव मकान की दूसरी मंजिल स्थित जंगले में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

जांच कर रही पुलिस

जिसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। जानकारी होने पर काफी संख्या में गांव बिछट ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्वजन की शिकायत मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक होमगार्ड सुरेंद्र शर्मा के पिता कुंवरपाल ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जिस मकान में सुरेंद्र रहता था। उस मकान के स्वामी को होमगार्ड ने अपने छोटे भाई की नौकरी दिलवाने के लिए रुपए दिए थे। जिसके तहत ही उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाया और कोतवाली प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी