UP Panchayat Election 2021: चूल्हा-चौका छोड़ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहीं महिलाएं, सिर पर पल्‍लू रख घर-घर मांग रहीं वोट

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अब महिलाएं भी मैदान में कूद गई हैं। वे सिर पर साड़ी का पल्‍लू रखकर घर-घर जाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूं रहीं हैं और आर्शीवाद के तौर पर वोट मांग रही हैं। ऐसा नजारा बिजनौर में देखा गया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:00 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: चूल्हा-चौका छोड़ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहीं महिलाएं, सिर पर पल्‍लू रख घर-घर मांग रहीं वोट
यूपी पंचायत चुनाव में महिलाएं चूल्‍हा चौका छोड़कर घर-घर वोट मांग रहीं हैं।

बिजनौर, जेएनएन। आरक्षण के बाद देखा गया कि कुर्सी के चाहत में लोगों ने महिलाओं को मैदान में उतार दिया। इसके बाद प्रधान के अलावा अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहीं महिलाएं अब चूल्हा-चौका छोड़कर घर-घर वोट मांग रही हैं। सिर पर साड़ी का पल्लू रखकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद के तौर पर वोट मांग रही है। दिन रात यह सिलसिला चल रहा है। वहीं जिले में एक- एक वोट के लिए पत्‍याशी अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का समय घर की चहारदीवारी और चूल्हा-चौका में गुजर जाता है। लेकिन, चुनावी दंगल के बीच इसे मजबूरी कहें या फिर राजनीतिक फंडा। महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतार दिया जाता है। इस बार भी त्रिस्तरीय चुनाव में ऐसा ही देखने को मिला है। जलीलपुर ब्लाक क्षेत्र में हुए आरक्षण के बाद पुरुषों के अलावा 37 महिलाएं प्रधानी चुनाव में हैं।

बीडीसी पद के लिए 44 तो जिला पंचायत सदस्य के लिए दस महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। अब जब मतदान के लिए बहुत कम समय बचा है, तो ऐसे में महिलाएं भी चूल्हा चौका व अन्य काम काज छोड़कर वोट मांग रही हैं। गांव-गांव चौपालों पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर वह बेङिाझक वोट मांग रही हैं। ऐसे घर-घर पहुंच बुजुर्ग व रिश्ते में बड़ी महिलाओं के पैर छूने का सिलसिला चल रहा है। ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हों या फिर जिला पंचायत सदस्य पद की। सभी सुबह से लेकर शाम तक वोट मांगने के लिए घर-घर दस्तक दे रही हैं और वायदों का पिटारा खोल रही हैं। 

वोट की खातिर पकड़ी खेतों की डगर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक एक-एक वोट के लिए लोगों से संपर्क साधने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।वर्तमान में गन्ना छिलाई के साथ-साथ गेहूं कटाई तेजी शुरू हो गई है। किसान एवं मजदूर सुबह सवेरे से ही काम के लिए खेतों में पहुंच जाते हैं। अब प्रत्याशियों ने ऐसे किसान और मजदूरों से संपर्क साधने व वोट देने की अपील करने के लिए खेतों की ओर रूख कर दिया है। खेतों पर पहुंचकर वह किसान और मजदूरों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी