यूपी: यहां सक्रिय महिलाओं की ठग गिरोह, बर्तन बदलने के बहाने पल भर में पूरा घर कर देती हैं साफ; दो दर्जन से अधिक को बना चुकीं शिकार

महिलाओं का एक ठग गिरोह एक्टिव हुआ है जो बर्तने बदलने के बहाने लोगों का पल भर में सोने व चांदी समेत पूरा घर साफ कर देता है। अबतक इस गिरोह ने दो दर्जन से अधिक घर को शिकार बना चुके हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:59 AM (IST)
यूपी: यहां सक्रिय महिलाओं की ठग गिरोह, बर्तन बदलने के बहाने पल भर में पूरा घर कर देती हैं साफ; दो दर्जन से अधिक को बना चुकीं शिकार
मुजफ्फरनगर में महिलाओं का ठग गिरोह सक्रिय। तस्‍वीर: ठगी की शिकार हुईं महिलाएं

मुजफ्फरगनर, जेएनएन। जनपद में महिलाओं का एक ठग गिरोह एक्टिव हुआ है, जो बर्तने बदलने के बहाने लोगों का पल भर में सोने व चांदी समेत पूरा घर साफ कर देता है। अबतक इस गिरोह ने दो दर्जन से अधिक घर को शिकार बना चुका है। जानकारी के अनुसार यह पहले बर्तन बदलने का झांसा देता है और फिर नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट लेता है। इस घटना को लेकर ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के पास भी इस घटना की जानकारी पहुंची है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ग्रामीण महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन लेने का लालच इस कदर भारी पड़ गया कि ठग गिराहे की महिलाओं ने करीब दो दर्जन महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनसे लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, मोबाइल ठग व लूट लिए। गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मुकल्लमपुरा गांव में पिछले करीब 10 दिन से ठग महिलाओं का एक गिरोह गांव में घूमकर पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन दे रहा था। ठगों ने ग्रामीणों पर विश्वास जमाकर उनके साथ इतनी बड़ी ठगी व लूट कर दी कि ग्रामीण भौंचक्के रह गए।

महिला अंजू पत्नि संदीप ने बताया कि एक महिला उसके घर में आई तथा पुराने बर्तन लेने के बहाने उसके सामने एक कपड़े को हिलाकर उसे बेहोश कर दिया तथा उसने यहां से उसके कानों की बाली, पंजाबी झुमकें, लौंग व गले का ताबीज लूट लिया। महिला गुलशन पत्नि सरफराज से चांदी की पायल, पैंडिल, अंगूठी, बच्चे का चांदफूल, कूकर व डेगची ले गई। नत्थों पत्नि नकली से गले का सोने का हार, मंगलसूत्र, कढ़ाई तथा पीतल का हुक्का लूटकर ले गई। सुरेन्द्री पत्नि पप्पू से दो पैंडिल, सोने की लौंग, एक अंगूठी, दो चांदी की चैन, बच्चे का चांदफूल व ढ़ोलना ले गई। मोनिका पत्नि जोनी से सोने के कुंडल व लौंग तथा सोने का गले का हार, चांदी के दो पैंडिल, पाजेब, चुटकी, बच्ची की पाजेब व कडुली लूटकर ले गई।

सोनिया पत्नि सुधीर से बर्तन व चांदी की अंगूठी तथा महिला अनीता पत्नि राकेश से चांदी की बाली ले गई। पूनम पत्नि अशोक से बर्तन, बाला पत्नि जगपाल से गले का सोने का हार तथा ओमवती पत्नि प्रेमसिंह से सोने का गले का हार व पाजेब ले गई।

युवती प्राची से उसका मोबाइल व दो चांदी की राखी सम्मोहित कर ले गई। मंगलेश पत्नि विनोद से सोने की लौंग व पायल तथा संगीता पत्नि अशोक से पाजेब। प्रमिता पत्नि संजीव से लौंग व चुटकी, योगिता पत्नि प्रमोद से सोने का पैंडिल व पाजेब, शिवानी पत्नि सोनू से पाजेब व संतोष पत्नि सतेन्द्र से बर्तन व उसके यहां आई रिश्तेदार महिला की अंगूठी ले गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर लौट गई। ग्रामीण जोनी ने तहरीर दी है। पुलिस इस घटना को छिपाने में लगी हुई थी।

डर के मारे अपने पति से छुपाई घटना

मुकल्लमपुरा में ठग गिराहे की महिलाओं ने जब ग्रामीण महिलाओं को अपना शिकार बना लिया तो पीड़ित महिलाओं की समझ में कुछ नही आया तथा जब शाम को उनके पति घर पर लौटे तो उन्होने उनसे भी लूट व ठगी की घटना को छिपाए रखा। महिलाओं को गुमशुम देखकर पुरूष कुछ समझ नही पा रहे थे। जोर देने पर महिलाओं से ऐसी घटना को सुनकर उनके होश उड गए। जिसके बाद एकाएक गांव में जिक्र शुरू हुआ तो इस ठगी और लूट की पीड़ित महिलाओं की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लगभग हर मोहल्ले से इस तरह की घटना होने की बात सामने आई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

chat bot
आपका साथी