यूपी के राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक की लहर, सांत्वना देने वालों का लगा तांता

Minister of State Vijay Kashyap died from Corona राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन को सांत्वना देने आवास पर पहुंचे सैकड़ों लोग। पिता पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 12:00 AM (IST)
यूपी के राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक की लहर, सांत्वना देने वालों का लगा तांता
राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर

सहारनपुर, जेएनएन। राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नानौता में देवबंद रोड स्थित उनके घर पर स्वजन को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार रात जैसे ही निधन की खबर स्वजन को मिली तो कोहराम मच गया।

मंत्री विजय कश्यप के परिवार में उनके पिता 75 वर्षीय प्रकाश चंद हैं जो नहर विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी सपना व दो बेटे 16 वर्षीय काॢतक व 14 वर्षीय उत्कर्ष हैं। मां का निधन हो चुका है। एक छोटा भाई अजय कुमार नानौता ब्लाक में कार्यरत हैं। प्रकाश चंद मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के लखनौती गांव के रहने वाले थे। अपनी सेवाकाल के बाद वह नानौता क्षेत्र के गांव जैतपुरा में रहने लगे। बाद में उन्होंने नानौता के देवबंद रोड पर मकान बनवा लिया। मंत्री के सभी स्वजन यहीं रहते हैं।

विजय कश्यप ने जैन डिग्री कालेज सहारनपुर से राजनीति शास्त्र से एमए किया था। इनकी शादी 2004 में हुई थी। निधन की सूचना पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष खेमचंद कश्यप, सतीश कुमार, मांगेराम शर्मा, ओम चावला, मनन चावला सहित सैकड़ों लोग उनके निवास पर पहुंच गए। 

chat bot
आपका साथी