बुलंदशहर के खुर्जा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परखीं पॉटरी उद्योग की बारीकियां

खुर्जा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सबसे पहले जंक्शन मार्ग स्थित नीलकंठ पॉटरी में पहुंची। जहां उन्होंने तैयार होने वाले मग समेत अन्य उत्पादों के विषय में जानकारी जुटाई। साथ ही रॉ मेटेरियल से मग समेत अन्य उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 10:33 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 01:28 PM (IST)
बुलंदशहर के खुर्जा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परखीं पॉटरी उद्योग की बारीकियां
सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार की सुबह खुर्जा पहुंचीं।

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह खुर्जा पहुंचीं। जहां सबसे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने तीन पॉटरी इकाइयों का भ्रमण किया। साथ ही पॉटरी उद्योग की बारीकियां जानी। उनके यहां पर दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

सामाजिक संस्‍थाओं संग बैठक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सबसे पहले जंक्शन मार्ग स्थित नीलकंठ पॉटरी में पहुंची। जहां उन्होंने तैयार होने वाले मग समेत अन्य उत्पादों के विषय में जानकारी जुटाई। साथ ही रॉ मेटेरियल से मग समेत अन्य उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना। वहीं पॉटरी संचालक विनीत बंसल, सुनीत, राजीव बंसल व संजीव से उत्पादों के विषय में पूछताछ करते हुए उनकी बिक्री तक का प्रोसेस जाना। तत्पश्चात उन्होंने मिन्हास पॉटरी का निरीक्षण किया और आखिर में मार्क इंडस्ट्री पर पहुंची। जहां इंडस्ट्री के शोरूम में रखें क्रोकरी उत्पादों को देखा। जिसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई। जहां तीन बजे के बाद वह प्रगतिशील किसान और जनपद भर की कई सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक करेंगे।

राज्यपाल के दौरे को लेकर रूट रहा डायवर्ट

राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर में कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहा। उनके दौरे के दौरान जंक्शन मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया। वही जीटी रोड पर भी रोडवेज बसों समेत अन्य को भी डायवर्ट करते हुए हाईवे 91 होते हुए निकाला गया।

पुलिस सुरक्षा रही चाक-चौबंद

राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर के प्रत्येक मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वही मुख्य सड़कों से जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिससे राज्यपाल की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहने पाए।

chat bot
आपका साथी