100 वर्ष के जीवन की उपलब्धियां सहेज रहा यूपी बोर्ड

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड का गठन वर्ष 1921 में हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 09:30 PM (IST)
100 वर्ष के जीवन की उपलब्धियां सहेज रहा यूपी बोर्ड
100 वर्ष के जीवन की उपलब्धियां सहेज रहा यूपी बोर्ड

मेरठ, जेएनएन। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड का गठन वर्ष 1921 में हुआ था। परिषद की पहली बोर्ड परीक्षा 1923 में हुई, जिसमें 10वीं में 5,655 परीक्षार्थी और 12वीं में 89 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अप्रैल 2021 में परिषद के गठन के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस कड़ी में यूपी बोर्ड की ओर से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। इन सौ सालों में यूपी बोर्ड से पढ़कर निकले और देश दुनिया में नाम रोशन कर रहे सर्वोच्च पदों पर कार्यरत लोगों को यूपी बोर्ड जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

बनाया मिशन गौरव पोर्टल

यूपी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्त्रह्व.द्बठ्ठ पर मिशन गौरव नामक एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर यूपी बोर्ड से स्कूली शिक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी लोग अपना आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें हिदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में अपना विवरण भरा जा सकता है। यूपी बोर्ड ने शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, राजनीति, प्रशासनिक, सामाजिक, साहित्य, कला, खेल, संस्कृति आदि क्षेत्र से जुड़े यूपी बोर्ड से पढ़े लोगों से पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।

क्षेत्र के स्कूल कराएं पंजीकरण

यूपी बोर्ड ने माध्यमिक स्कूलों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है, जो यूपी बोर्ड से पढ़कर उच्च पदों पर कार्यरत हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संकलित क्षेत्रवार या वर्षवार सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को 31 दिसंबर तक परिषद मुख्यालय को मुहैया कराना है।

शहीदों के सम्मान में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित : सतवाई गांव में शहीदों के सम्मान में द्वितीय विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम , द्वितीय व तृतीय रहे प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

राजकुमार गुर्जर द्वारा 11 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ सतवाई से पेपला दुर्वेशपुर से होते हुए सतवाई में समाप्त हुई। जिसमें प्रथम विनीत गुर्जर डूंगर, द्वितीय नवीन जंगेठी व तृतीय शंकर बटजेवरा रहे। आयोजक राजकुमार ने विजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी