UP Board Intermediate exam canceled: मेरठ परिक्षेत्र में 10.91 लाख परीक्षार्थी होंगे सीधे प्रमोट, प्रैक्टिकल परीक्षा पर चिंता

वर्ष 2021 में छात्र-छात्राओं को पास करने का फार्मूला जो भी हो लेकिन रिजल्ट 100 फीसद निकलने वाला है। वहीं साल 2020 की बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय का रिजल्ट 10वीं में 86.79 फीसद और 12वीं में 74.48 फीसद था। 12वीं बोर्ड एग्‍जाम भी रद हो गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM (IST)
UP Board Intermediate exam canceled: मेरठ परिक्षेत्र में 10.91 लाख परीक्षार्थी होंगे सीधे प्रमोट, प्रैक्टिकल परीक्षा पर चिंता
चार मंडलों के 17 जिलों में 10वीं के 5,83,735 और 12वीं के हैं 5,07,740 परीक्षार्थी।

मेरठ, जेएनएन। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड की ओर से अब इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा भी रद किए जाने के बाद मेरठ परिक्षेत्र के करीब 11 लाख परीक्षार्थी बिना बोर्ड परीक्षा दिए ही पास हो जाएंगे। मेरठ परिक्षेत्र के अंतर्गत चार मंडलों के अंतर्गत 17 जिले हैं। इनमें वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाई स्कूल, इंटर के कुल 10,91,475 रेगुलर परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 5,83,735 परीक्षार्थी हैं। बालक 3,45,791 और बालिकाएं 2,37,944 हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में परिक्षेत्र में कुल 5,07,740 परीक्षार्थी हैं। बालक 3,07,110 और बालिकाएं 2,00,630 हैं। इसके अलावा प्राइवेट फार्म भरने वाले कुल 21,116 परीक्षार्थी हैं। इनमें 10वीं में 3,755 में से 2,762 बालक और 993 बालिकाएं हैं। वहीं 12वीं में कुल 17,361 परीक्षार्थियों में 12,347 बालक और 5,014 बालिकाएं हैं।

2020 में दो लाख थे फेल, 2021 में सब पास

वर्ष 2021 में छात्र-छात्राओं को पास करने का फार्मूला जो भी हो, लेकिन रिजल्ट 100 फीसद निकलने वाला है। वहीं, साल 2020 की बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय का रिजल्ट 10वीं में 86.79 फीसद और 12वीं में 74.48 फीसद था। शेष परीक्षार्थी फेल थे। वर्ष 2020 में 10वीं में 5,70,252 पंजीकृत थे। इनमें 3,711 प्राइवेट थे। बोर्ड परीक्षा में 5,24,269 सम्मिलित हुए थे। इनमें 4,54,988 उत्तीर्ण हुए थे। इनमें 2,387 प्राइवेट थे। इसी तरह 12वीं में 5,18,839 पंजीकृत परीक्षार्थी थे। इनमें से 14,778 प्राइवेट परीक्षार्थी थे। इनमें 5,03,794 परीक्षा में शामिल हुए और 3,75,242 ही उत्तीर्ण हुए थे। उत्तीर्ण में 10,296 प्राइवेट परीक्षार्थी थे। इस लिहाज से वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 69,281 परीक्षार्थी और 12वीं में 1,28,555 परीक्षार्थी फेल हुए थे। इस बार सभी पास हो जाएंगे।

छूटी प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर चिंता

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं। पहले चरण में मेरठ परिक्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे सके थे। छूटे प्रयोगात्मक परीक्षार्थियों को दूसरा मौका देने के लिए यूपी बोर्ड ने अप्रैल में तिथि निर्धारित की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण बढऩे के बाद सभी प्रक्रिया बंद हो गई। अब बोर्ड परीक्षा रद होने की सूचना जारी होते ही छात्रों और स्कूलों की ङ्क्षचता छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर बढ़ गई है।

मंडलवार परीक्षार्थियों की संख्या

मंडल 10वीं 12वीं

मेरठ 1,76,237 1,59,021

सहारनपुर 85,582 79,830

आगरा 2,18,293 1,90,118

अलीगढ़ 1,07,378 96,133

आज अपलोड करें 10वीं-12वीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अंक

मेरठ: यूपी बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के वर्ष 2021 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अंक भी हर हाल में शुक्रवार चार जून शाम तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए कराई गई नौवीं व 11वीं की छमाही एवं वार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड के विषयवार लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और पूर्णांक अपलोड करने हैं। जिन छात्रों के उक्त अंक अपलोड नहीं हुए हैं, उनके अंक छात्रों के पूर्व विद्यालय से मंगाकर परिषद वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। इसमें शिथिलता बरतने पर जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। 

chat bot
आपका साथी