UP Board 2020: यूपी बोर्ड की महज 550 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी, जल्‍द जारी होगा र‍िजल्‍ट Meerut News

UP Board 2020 यूपी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया शनिवार को 10वें दिन 99.9 फीसद पूरी हो चुकी है। अब केवल 10 फीसद उत्तर पुस्तिका यानी 550 कॉपियां की जांचने को शेष रह गई हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:04 PM (IST)
UP Board 2020: यूपी बोर्ड की महज 550 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी, जल्‍द जारी होगा र‍िजल्‍ट Meerut News
UP Board 2020: यूपी बोर्ड की महज 550 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी, जल्‍द जारी होगा र‍िजल्‍ट Meerut News

मेरठ, जेएनएन। यूपी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया शनिवार को 10वें दिन 99.9 फीसद पूरी हो चुकी है। अब केवल 10 फीसद उत्तर पुस्तिका यानी 550 कॉपियां की जांचने को शेष रह गई हैं। शनिवार को पांचों मूल्यांकन केंद्रों में से चार मूल्यांकन केंद्र की सभी कॉपियां जांच ली गई हैं। एसडी सदर में शुक्रवार को ही मूल्यांकन पूरा हो गया था। शनिवार को केके इंटर कॉलेज, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज और राम सहाय इंटर कॉलेज का मूल्यांकन भी पूरा हो गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में भी 99.4 फीसद कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। यहां महज 550 कॉपियां बची हैं जिनका मूल्यांकन रविवार को पूरा हो सकता है। शनिवार को 684 परीक्षकों ने 18,832 कॉपियां जांची। अब तक कुल 5,68,946 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हो चुका है। 

chat bot
आपका साथी