UP Assembly Elections 2022 : बिजनौर की आठ सीटों पर टिकट के लिए सपा में घमासान

UP Assembly Elections 2022 बिजनौर में इस वक्त जिले की आठ सीटों पर सपा के 49 दावेदार सामने आ चुके हैं। सपा की नूरपुर नजीबाबाद और नगीना सीट सपा के खाते में हैं। सभी सीटों पर सपा में टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई है।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:08 AM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : बिजनौर की आठ सीटों पर टिकट के लिए सपा में घमासान
बिजनौर की आठ सीटों पर टिकट के लिए सपा में घमासान

बिजनौर, बिरेंद्र देशवाल। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो चुके हैं। दावेदारों में घमासान मचा हुआ है। जिले की आठ सीटों पर अब तक सपा के 49 दावेदार सामने आ चुके हैं। टिकट के लिए सर्वाधिक आवेदन बढ़ापुर और नहटौर सीट पर आए हैं। नहटौर और बिजनौर सीट लोकदल की खाते में आने की चर्चा के बाद सपा के संभावित दावेदारों की सक्रियता कम हुई है।

सपा के खाते में हैं नूरपुर, नजीबाबाद और नगीना सीट

जिले में इस वक्त सपा की नूरपुर, नजीबाबाद और नगीना सीट सपा के खाते में हैं। नूरपुर सीट पर भाजपा के विधायक लोकेंद्र चौहान का निधन होने के बाद उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव में यह सीट सपा के पाले में चली गई थी। सपा के नईम-उल-हसन ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस पर सपा में टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई है। कई दिग्गज टिकट लेने की जुगत में हैं। यही स्थिति नजीबाबाद सीट पर भी है। धामपुर में एक पूर्व मंत्री की संभावना पूरी है। हालांकि वहां पर दो और दावेदार हैं। चांदपुर सीट पर भी काफी घमासान है। सबसे अधिक उथल-पुथल बढ़ापुर सीट पर है। यहां पर 22 दावेदार टिकट लेने की कतार में हैं। अब तक पार्टी के पास 22 आवेदन आ चुके हैं। नहटौर में 12 आवेदन आए हैं। बिजनौर में 4, चांदपुर-4 और नूरपुर से चार आवेदन आए हैं।

बिजनौर और नहटौर सीट सपा में खामोशी

यदि गठबंधन होता है तो बिजनौर और नहटौर सीट लोकदल के खाते में जाने की चर्चा चल रही है। इस संभावना के बाद इन सीटों पर सपा के दावेदारों की सक्रियता कम हुई है। लोकदल के संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। बिजनौर सीट से लोकदल में घमासान है। एक दर्जन से अधिक लोग टिकट की जुगाड़ में हैं।

इन्होंने कहा

सपा में टिकट के लिए सभी आठ सीटों पर अभी तक 49 आवेदन आए हैं। सभी पर विचार कर हाईकमान को भेजे गए हैं। अभी तक नजीबाबाद और नगीना सीट पर कोई आवेदन नहीं आया है। बढ़ापुर में सबसे अधिक हैं।

- राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा।

chat bot
आपका साथी