UP Assembly Election 2021: सहारनपुर से आगरा तक रालोद निकालेगा न्याय यात्रा, होगीं आठ प्रमुख मांगें

राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित जातियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सहारनपुर से आगरा तक न्याय यात्रा निकालेगा। लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील कुमार ने यह बात कही।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:42 PM (IST)
UP Assembly Election 2021: सहारनपुर से आगरा तक रालोद निकालेगा न्याय यात्रा, होगीं आठ प्रमुख मांगें
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रालोद निकालेगी न्‍याय यात्रा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित जातियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सहारनपुर से आगरा तक न्याय यात्रा निकालेगा। लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील कुमार ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि मेरठ में न्याय यात्रा संभवत: सात अगस्त को पहुंचेगी। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा सहारनपुर से चलेगी और आगरा में समाप्त होगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर जिले और प्रमुख कस्बों से होकर यात्रा गुजरेगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि हाथरस में अनुसूचित वर्ग की युवती के साथ हुए दुष्कर्म और मौत के बाद पीडि़त परिवार की कोई आॢथक मदद नहीं की गई है। उन्होंने पीडि़त परिवार को मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिल कंपनियों पर बकाया है। भुगतान की मांग को लेकर पांच अगस्त को गन्ना भवन में प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव, किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राममेहर गुर्जर, कमलजीत सिंह, अनीस कुरैशी, सावित्री दोहरे, योगेश फौजी, कुलवंत सोलंकी आदि मौजूद रहे।

न्याय यात्रा की आठ सूत्रीय मांगों में प्रमुख मुद्दे

-दो अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान बेगुनाह लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

-संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करें और सीवर की सफाई कर्मचारियों से न कराई जाए। यह कार्य मशीनों से होना चाहिए।

-कारोना से मृत लोगों के परिवारों को चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।  

chat bot
आपका साथी