UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेरठ कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल

जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में पांच उपाध्यक्ष आठ महासचिव एक कोषाध्यक्ष व 15 सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:40 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेरठ कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल
पांच उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, व 15 सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेर बदल कर नई कमेटी गठित कर दी है। इससे चुनाव से पहले संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। साथ ही क्षेत्र में पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस चुनाव लड़े, इसके लिए अनुभवी लोगों को अहम जिम्‍मेदारी दी गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में पांच उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, व 15 सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। तीन महासचिव व आठ सचिव नए बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष में महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र जाटव, बबीता गुर्जर, सलीम खान, देशपाल सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव अरविन्द तालियान, मनोज चौहान, राकेश कुशवाहा, मतीन रजी, यूसुफ अंसारी, राजीव राठी, अरुण त्यागी, तरुण शर्मा सचिव आदेश शर्मा, पवनेश गौड़, मो. जाहिद अब्दुल वाहिद, अदिती चौधरी, जान कुमार, जीत खान तोमर, एड रघु प्रताप सिंह, आतिफ मंसूरी, नसीम राजपूत, सुमित विकल, राहत चौहान, इरशाद सैफी, पिंकी चौधरी, इरशाद पूठी आदि को कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।

पृष्‍ठभूमि मजबूत करने पर होगा जोर

कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव पर पूरी जोर लगा रही हैं। प्रियंका वाड्रा की सक्रियता और प्रदेश अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में मेरठ में कांग्रेस पार्टी का संभवत पुन: गठन माना जा रहा है। जिला सदस्‍या मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में पूरी तैयारी के साथ चुनाव की पृष्‍ठभूमि तैयार करेंगे। साथ ही विपक्ष की कमियों व उनके खिलाफ की रणनीति पर विशेष तौर पर जोर होगा।

सभी को सौंपी जाएगी जिम्‍मेदारी

सूत्रों का मानना है कि कांग्रेस की इस तैयारी पर मुहर लगाने के लिए सभी को अहमियत के हिसाब से जिम्‍मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि जमीनी स्‍तर पर कार्यकर्ता काम कर सकें और वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। हालाकि यह डगर इनके लिए आसान नहीं मानी जा रही है।  

chat bot
आपका साथी