यूपी : बुलंदशहर में बंदरों के हमले में वृद्ध महिला छत से गिरी, अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में मौत

बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र मेंबं दरों के हमले में एक वृद्धा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा की उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस पूरे क्षेत्र में बंदरों को आतंक बढ़ गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:00 PM (IST)
यूपी : बुलंदशहर में बंदरों के हमले में वृद्ध महिला छत से गिरी, अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में मौत
बुलंदशहर के अहमदगढ़ में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। एक महिला छत से गिर गई।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के हमले में एक वृद्धा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा की उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

बंदरों के झुंड का हमला

क्षेत्र के गांव सयारली के ग्राम प्रधान चौधरी अजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे गांव निवासी वृद्धा राजेश देवी 65 वर्ष पत्नी कृपाल सिंहके घर पर बंदरों का झुंड पहुंचा। जहां उनमें से एक बंदर बैड सीट लेकर घर की छत पर चढ़ गया। जिस पर वृद्धा राजेश देवी लाठी लेकर छत पर चढ़ी और बंदरों को भगाने लगी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। जिसमें वृद्धा छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्वजन उपचार हेतु डिबाई अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। गमगीन माहौल में स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

दो युवकों पर चाकू से हमला

बुलंदशहर के खुर्जा में कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों के स्वजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले में पीडि़त पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी निवासी मोहम्मद हबीब पुत्र अब्दुल अजीज ने बताया कि ईदगाह मार्ग पर एक व्यक्ति मांस बेचने की दुकान करता है। आरोप है कि वह आए दिन मांस के टुकड़ों को सड़क पर इधर-उधर फैलता रहता है। मामले में पीडि़त के पुत्र रईसउद्दीन व पड़ोस के आसिफ ने मांस के टुकड़े फेंकने का शुक्रवार को विरोध किया, तो तीन लोगों ने उनके ऊपर चाकू लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिससे रईसउद्दीन के हाथ और आसिफ के सिर में चोट आई। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने दोनों को बचाया और उसके बाद स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में पीडि़त हबीब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी