यूपी : सहारनपुर में सात लाख के इनामी काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस खंगाल रही लोकल कनेक्शन

सहारनपुर में एसएसपी डा. एस चन्नपा का कहना है कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद यह पता किया जा रहा है कि उसका सहारनपुर से तो कोई कनेक्शन नहीं है। वह जिले के किसी गांव या फिर शहर में तो नहीं रुका था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM (IST)
यूपी : सहारनपुर में सात लाख के इनामी काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस खंगाल रही लोकल कनेक्शन
दिल्ली स्पेशल सेल टीम ने शुक्रवार रात सरसावा टोल से किया था गिरफ्तार।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। दिल्ली समेत कई राज्यों में आतंक का पर्याय बने सात लाख के इनामी काला जठेड़ी को आखिरकार दिल्ली स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने शुक्रवार रात सहारनपुर के सरसावा टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर जिले की पुलिस ने उसका लोकल कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी स्थानीय पुलिस को कोई इनपुट नहीं मिला है। फिर भी पुलिस उसके गुर्गों की पड़ताल कर रही है, क्योंकि उसके गैंग में कई राज्यों के दो सौ से अधिक शातिर बदमाश बताए जाते हैं। वैसे वह कई बार सहारनपुर के सरसावा टोल और देवबंद-रोहाना टोल से कार के जरिए उत्तराखंड जा चुका है। ऐसे में स्थानीय कनेक्शन से इन्कार भी नहीं किया जा सकता है।

शरण देने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी डा. एस चन्नपा का कहना है कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद यह पता किया जा रहा है कि उसका सहारनपुर से तो कोई कनेक्शन नहीं है। वह जिले के किसी गांव या फिर शहर में तो नहीं रुका था। उनका कहना है कि यदि संदीप को किसी ने कभी भी शरण दी होगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता तो भाग जाता उत्तराखंड

पुलिस का कहना था कि जिस वक्त काला जठेड़ी को दबोचा था। उस समय उसका प्लान उत्तराखंड की पहाडिय़ों में पनाह पाने का था। क्योंकि काला जठेड़ी को वादियों में घूमने की आदत है। इस लिए वह मसूरी (उत्तराखंड) जा रहा था।

दो सौ किलोमीटर तक किया था पीछा

शुक्रवार को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम को जानकारी मिली थी कि काला जठेड़ी मसूरी (उत्तराखंड) जा रहा है। उसकी लोकेशन मिलते ही दिल्ली स्पेशल सेल की टीम गाजियाबाद से उसके पीछे लग गई थी और 200 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे सहारनपुर जिले के सरसावा टोल से दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी