यूपी : बागपत में पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने फांसी लगाकर दे दी जान,पुलिस जांच में जुटी

बागपत में घर की किसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की रात महिला ने घर के अंदर कमरे में पंखे पर फांसी लगाकर खुशकशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:00 AM (IST)
यूपी : बागपत में पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने फांसी लगाकर दे दी जान,पुलिस जांच में जुटी
बागपत में पति के साथ मामूली विवाद के बाद पत्‍नी ने आत्‍मघाती उठा लिया।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के बड़ौत के लौहड्डा गांव में घर की किसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की रात महिला ने घर के अंदर कमरे में पंखे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। इस महिला के तीन बच्‍चे भी हैं। पुलिस महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच करने में जुटी

शुक्रवार की सुबह पति संजीव ने पत्नी का शव पंखे पर लटका देखा तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 45 साल की महिला शारदा ने अपने पति के विवाद के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। संजीव मजदूरी करता है।

किसान की हत्या से हर कोई हतप्रभ

बागपत के तितरौदा गांव में बुजुर्ग किसान इलम सिंह की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मकान में ही सो रहे परिवार के तीन सदस्यों को भनक तक नहीं लगी। हालांकि अपराधियों ने योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया। मकान के दरवाजे बंद थे, इसलिए अपराधी छत के रास्ते मकान में आए हैं। किसान शोर न मचाए पाए और भाग न सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था और पैर बांध दिए थे। प्रतीत होता है कि इस घटना में दो या दो से अधिक अपराधी शामिल रहे हैं। किसी एक व्यक्ति के तो मकान में पैरों के निशान भी मिले है। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। पुलिस घटना की हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। जिनको पुलिस तस्दीक करने में लगी है।

मोबाइल की काल डिटेल उगल सकती है राज

पुलिस ने कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया है। मोबाइल की काल डिटेल अहम राज उगल सकती है। पूरी कार्रवाई गोपनीय रूप से की जा रही है।

सिर व माथे पर किए प्रहार

किसान के सिर व माथे पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए है। उनकी नाक के पास भी चोट का निशान मिला है। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है। स्वजन व ग्रामीणों का मानना है कि चाकू से किसान पर प्रहार किया गया है, हालांकि पुलिस अफसरों ने अभी चाकू का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने किसी धारदार हथियार से प्रहार करना बताया है।

chat bot
आपका साथी