कब्र खोदने की हो रही थी तैयारी, तभी मरा हुआ युवक हो गया जिंदा, लोग बोले- ये तो 'चमत्‍कार'

Unique dead alive case shamli युवक को मृत घोषित करने के बाद परिवार में कोहराम मचा था। कब्र खोदने की तैयारी थी लेकिन तभी उसके जिंदा होने की खबर आई तो गम का माहौल खुशी में बदल गया। करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती था ओदरी का युवक।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:56 AM (IST)
कब्र खोदने की हो रही थी तैयारी, तभी मरा हुआ युवक हो गया जिंदा, लोग बोले- ये तो 'चमत्‍कार'
शामली में मरने के दो घंटे बाद जिंदा हुआ युवक।

शामली, जेएनएन। युवक को मृत घोषित करने के बाद परिवार में कोहराम मचा था। कब्र खोदने की तैयारी थी, लेकिन तभी उसके जिंदा होने की खबर आई तो गम का माहौल खुशी में बदल गया।

यह है मामला

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ओदरी गांव निवासी 33 वर्षीय तहसीन हरियाणा के करनाल में फैक्ट्री में काम करता है। दो साल से वहीं पर रहता है। बीमार चल रहा तहसीन कई दिन से करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार शाम चार बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में रहने वाले परिवार वालों को सूचना मिली तो वे करनाल पहुंच गए।

वहां से उसे मृत मानकर ला रहे थे। रास्ते में उसके शरीर में हलचल हुई और सांस चलने लगी। स्वजन वापस चिकित्सक के पास पहुंचे और उपचार शुरू कराया। तहसीन के भतीजे नौशाद ने बताया कि हम तो कब्र खोदने की तैयारी कर रहे थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। दो घंटे के बाद पुन: जिंदा होने की खबर मिली तो परिवार वालों की आंखों में चमक आ गई।

चिकित्सक डा. पंकज गर्ग का कहना है, हो सकता है किसी अयोग्य चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया हो। कई बार शुगर का स्तर बहुत कम होने या ब्रेन हेमरेज की स्थिति में ऐसा लगता है कि व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वह जीवित होता है। मेडिकल साइंस में मौत के बाद किसी का जिंदा होना संभव नहीं है। 

chat bot
आपका साथी