राम मंदिर के लिए संघ-भाजपा की हुई समन्वय बैठक

राम मंदिर निर्माण की धनराशि जुटाने के लिए रविवार को बालेराम सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और भाजपा के बीच समन्वय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 03:55 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 03:55 AM (IST)
राम मंदिर के लिए संघ-भाजपा की हुई समन्वय बैठक
राम मंदिर के लिए संघ-भाजपा की हुई समन्वय बैठक

मेरठ,जेएनएन। राम मंदिर निर्माण की धनराशि जुटाने के लिए रविवार को बालेराम सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और भाजपा के बीच समन्वय बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि हर हिदू परिवार से धनराशि जुटाई जाएगी। दो घटे से ज्यादा चली बैठक में राम मंदिर निर्माण के प्रारूप को सबके समक्ष रखा गया। संघ की ओर से विनोद भारती, दर्शनलाल अरोड़ा, चैतन्यस्वरूप और विनोद समेत अन्य शामिल हुए, जबकि भाजपा की ओर से मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के सासद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महामंत्री पीयूष शास्त्री व उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी समेत कई अन्य शामिल हुए। हालाकि इसमें अन्य विधायक नहीं पहुंचे। संगठन जल्द ही कोष जुटाने को लेकर टीम गठित करेगा।

विपिन सोढ़ी भी अचानक पहुंचे

कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी भी संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में पहुंच गए, जिसकी पार्टी में चर्चा रही। यह उनकी भाजपा व संघ को साधने की कवायद मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इन दिनों महानगर इकाई से सोढ़ी के तालमेल ठीक नहीं हैं। उधर, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना बाधवा के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी माहौल बदल गया है। बोर्ड में बड़े उलटफेर की बातें चलने लगी हैं। हालाकि सोढ़ी वो संघ-भाजपा की बैठक के माहौल से परिचित नहीं थे,ऐसे में जूते पहनकर अंदर चले गए। पदाधिकारियों के टोकने पर उन्होंने बाहर आकर जूता निकाल दिया।

संगठन विस्तार को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

सिसौला कलां गांव में रविवार को संगठन विस्तार के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के विस्तार पर चर्चा की। तरीकत पंवार, यासीन मलिक, बृजपाल फौजी, उत्तर कुमार जिंदल, हनीफ खान, विजय पाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी