हस्तिनापुर के लिए अहम रहेगा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का दौरा

हस्तिनापुर के पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:40 AM (IST)
हस्तिनापुर के लिए अहम रहेगा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का दौरा
हस्तिनापुर के लिए अहम रहेगा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का दौरा

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर के पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री हस्तिनापुर को लेकर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि पूर्व के आम बजट में केंद्र सरकार ने हस्तिनापुर को आइकोनिक साइट -राष्ट्रीय संग्रहालय का बड़ा तोहफा दिया था।

केंद्र व प्रदेश की सरकार ऐतिहासिक स्थलों समेत हस्तिनापुर को लेकर जिस तरह से सक्रिय है, उस लिहाज से केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का पांडव टीले का निरीक्षण अहम माना जा रहा है। पिछले पचास वर्षों से विकास की बाट जोह रहे पांडव टीले पर एएसआइ की गतिविधियां बढ़ी हैं। मेरठ मंडल में पुरातात्विक स्थलों की भरमार को लेकर मेरठ पुरातत्व विभाग का नया मंडल घोषित किया गया और हस्तिनापुर को उप मंडल बनाकर भी बड़ी पहल की है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जैन धर्म के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे है। इसके बाद वे महाभारत कालीन पांडव टीले का निरीक्षण करेंगे। ये रहेगा कार्यक्रम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार की रात्रि में मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ हस्तिनापुर के बड़ा मंदिर पर पहुंच जाएंगे। रात्रि प्रवास के बाद गुरुवार की प्रात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर, जंबूद्वीप आदि के दर्शन करेंगे। तत्पश्चात पांडव टीले का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अर्हं दर्शनम का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद पुरातत्व कार्यालय व स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

chat bot
आपका साथी