एनएच-58 पर जाम में फंसा केंद्रीय मंत्री सत्यपाल का काफिला

एनएच-58 पर दिनभर लगे रहने वाले जाम के शिकार केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह भी हो गए। उनका काफिला मुजफ्फरनगर की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM (IST)
एनएच-58 पर जाम में फंसा केंद्रीय मंत्री सत्यपाल का काफिला
एनएच-58 पर जाम में फंसा केंद्रीय मंत्री सत्यपाल का काफिला

मेरठ। एनएच-58 पर दिनभर लगे रहने वाले जाम के शिकार केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह भी हो गए। उनका काफिला मुजफ्फरनगर की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था। पल्लवपुरम फेज-1 के सामने उनका काफिला जाम में फंस गया। इस दौरान सड़क पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद नहीं थी। जाम में फंसने से उनकी एस्कॉर्ट में शामिल पुलिस के जवानों में हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में अपनी गाडि़यों से उतरे और किसी तरह जाम खुलवाकर मंत्री जी का काफिला निकलवाया। इस दौरान मंत्री के काफिले के साथ एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस संबंध में बात करने के लिए इंस्पेक्टर जनक ¨सह चौहान को फोन किया गया, मगर उन्होंने रिसीव नहीं किया।

ट्रैफिक पुलिस दिखती नहीं..वाहन चालक तोड़ते हैं नियम

एनएच-58 पर मोदीपुरम में कट पर वाहन चालक नियम तोड़कर जाम का कारण बनते हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते। ऐसे में वाहन चालक बेतरतीब ढंग से अपंने वाहन निकालते हैं। कई चालक तो इतनी तेजी दिखाते हैं कि कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी जानेंगी खेल उद्यमियों के मन की बात

मेरठ । चुनावों के लेकर भाजपा ने तमाम मोर्चो पर फील्डिंग लगा दी है। भाजपा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी शुक्रवार को मेरठ के खेल उद्यमियों के मन की थाह लेंगी। इस बहाने वो सरकार की नीतियों से रूबरू कराने के साथ ही उद्यमियों की जरूरतों को भी जानेंगी।

chat bot
आपका साथी