Anurag Thakur In Saharanpur: सहारनपुर में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- देश और धर्म बचाने को योगी का दीजिए साथ

Anurag Thakur In Saharanpur केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सहारनपुर में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि देश की जनता के वोट की ताकत ने बड़े-बड़े नोट वालों को घर बैठा दिया और एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:59 PM (IST)
Anurag Thakur In Saharanpur: सहारनपुर में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- देश और धर्म बचाने को योगी का दीजिए साथ
सहारनपुर में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- देश और धर्म बचाने को योगी का दीजिए साथ

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में सपा-बसपा और केंद्र में यूपीए की सरकार के समय चारों ओर भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सपा की सरकार में पहले एक जिले में और एक ही जाति के लोगों को नौकरी मिलती थी, लेकिन योगी सरकार में प्रदेश के साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। कुछ राजनीतिक दल यूपी को तालिबान बनाना चाहते हैं, इसलिए योगी के साथ आएं ताकि देश और धर्म को बचाया जा सके। 

भाजयुमो के युवा उत्थान कार्यक्रम को किया संबोधित 

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार शाम आइपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता के वोट की ताकत ने बड़े- बड़े नोट वालों को घर बिठा दिया और एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया। हमारी सरकार ने जाब सीकर से जाब प्रोवाइडर की दिशा मे काम किया। मोदी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ाया। युवाओं पर राष्ट्रनिर्माण की जिम्मेदारी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके एक-एक वोट ने देश का मान सम्मान बढाया है, जिसने साढ़े सात साल में साढ़े सात रुपये का दाग भी मोदी जी के दामन पर नही लगने दिया। खेत किसान हो या खेल खिलाड़ी सबका विकास मोदी सरकार ने किया। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय, अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब को सम्मान के साथ लेकर आने का काम किया। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। चीन को भी बता दिया कि ये 1962 का भारत नही, मोदी जी के सपनों का नया भारत है। सपा सरकार में जो गुंडाराज पला उसको कुचलने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया। कैराना से पलायन करने वाले सब वापस आये, सभी बड़े औद्योगिक घराने अब उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं।

2022 में यूपी की जनता को करनी है स्ट्राइक 

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की योगी सरकार के बारे में कहा कि 2022 में अब यूपी की जनता को स्ट्राइक करनी है ताकि एक बार फिर 300 पार हो सके। यूपी की अर्थव्यवस्था चार साल पहले जो 9वें स्थान पर थी आज वह दूसरे नंबर पर है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता के सपने साकार कर रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना, प्रदेश मंत्री अमल खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, देवबंद विधायक बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी