गिरोह के साथ पकड़ा गया मामा, सामान भी बरामद

दो दशक से मेरठ समेत आसपास के जनपदों में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:15 PM (IST)
गिरोह के साथ पकड़ा गया मामा, सामान भी बरामद
गिरोह के साथ पकड़ा गया मामा, सामान भी बरामद

मेरठ,जेएनएन। दो दशक से मेरठ समेत आसपास के जनपदों में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले मामा को पुलिस ने गिरोह के साथ दबोच लिया। उनके पास से तमंचे, कारतूस, धारदार हथियार और लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने गिरोह के कुछ बदमाशों को पकड़ा था। मामा का साला फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ब्रह्मापुरी पुलिस शनिवार रात माधवपुरम वाल्मीकि आश्रम के पास चेकिग कर रही थी। तभी एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया। घिरने पर बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी का सभी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम जगत उर्फ मामा उर्फ गुर्जर निवासी टीकाराम कालोनी कंकरखेड़ा, विशाल निवासी कुट्टी मशीन वाली गली सिविल लाइन और निजामुद्दीन निवासी ईदगाह कालोनी व फरमूद निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट बताए। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि गिरोह का सरगना जगत है, जो पिछले 20 साल से लूट, चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देता रहा है। आसपास के जनपदों में भी उसका आतंक है। कई बार वह जेल भी जा चुका है। उनके पास से तमंचे, कारतूस, धारदार हथियार, गाड़ी, 40 किलो तांबे के तार बरामद हुए। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी गिरोह के सदस्यों को पकड़कर जेल भेजा था, जब सरगना फरार हो गया था। अब गिरोह का एक सदस्य उसका साला पिटू फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। रविवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी