वाल्मीकि जयंती पर होगा मंदिरों में अखंड रामायण पाठ

महर्षि वाल्मीकि जयंती आज है। प्रदेश सरकार का आदेश है कि इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों में पूजन रामायण का अखंड पाठ आदि कार्यक्रम कराए जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:00 AM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर होगा मंदिरों में अखंड रामायण पाठ
वाल्मीकि जयंती पर होगा मंदिरों में अखंड रामायण पाठ

जेएनएन, मेरठ : महर्षि वाल्मीकि जयंती आज है। प्रदेश सरकार का आदेश है कि इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों में पूजन, रामायण का अखंड पाठ आदि कार्यक्रम कराए जाएं। जिला प्रशासन भी सरकार के आदेश का पालन कराने में जुटा है।

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वाल्मीकि जयंती पर इस बार वाल्मीकि समाज के लोगों ने ही खुद शोभायात्रा न निकालने का निर्णय लिया था तथा डीएम से मिलकर इसकी जानकारी दी थी। हाल ही में प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। इस आदेशों के तहत हवन, पूजन तथा अखंड रामायण का पाठ कराया जाना है। प्रशासन सरकार के निर्देशों का पालन कराने में जुटा है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ही घंटाघर चौराहा पर स्थित उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाया और माल्यापर्ण किया।

chat bot
आपका साथी