बुलंदशहर : उमा भारती ने की नरौरा के बांसी घाट पर मां गंगा की महाआरती, सिद्धवरी आश्रम भी पहुंचीं

उत्तराखंड के ऋषिकेश से गंगा कलश यात्रा के साथ साध्वी उमा भारती नरौरा पहुंचीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार बांसी घाट पर मां गंगा की महाआरती की। रामघाट के सिद्धवरी आश्रम में भी पूजा-अर्चना की। यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:20 PM (IST)
बुलंदशहर : उमा भारती ने की नरौरा के बांसी घाट पर मां गंगा की महाआरती, सिद्धवरी आश्रम भी पहुंचीं
उमा भारती ने की नरौरा के सिद्धवरी आश्रम में पूजा

बुलंदशहर, जागरण संवादादाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने गुरुवार शाम नरौरा के बांसी घाट पर मां गंगा की महाआरती की। आरती से पूर्व साध्वी उमा भारती ने रामघाट के सिद्धवरी आश्रम पर पहुंच पूजा-अर्चना भी की।

उत्तराखंड के ऋषिकेश से गंगा कलश यात्रा के साथ साध्वी उमा भारती बुधवार शाम नरौरा पहुंचीं। विधायक अनिता लोधी राजपूत व नगर पंचायत चेयरमैन विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का आचार्य गिरीशचंद्र पंत के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

रामघाट के सिद्धवरीआश्रम में की पूजा-अर्चना

नरौरा स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन-1 में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को रामघाट के सिद्धवरी आश्रम पहुंच कर पूजा अर्चना की। रामघाट से देर सांय नरौरा के बांसी घाट पहुंचीं उमा भारती ने साध्वी गीता, विधायक अनीता राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, रविन्द्र सिंह डैनी आदि के साथ आचार्य गिरीशचंद्र पन्त के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण से मां गंगा की महाआरती की। इस दौरान एसडीएम मोनिका सिंह, तहसीलदार नवीन कुमार, सिचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार एवं स्थानीय गंगाभक्त मौजूद रहे।

रामोत्सव में अव्वल रहने वाले छात्र जाएंगे अयोध्या

बुलंदशहर। खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले श्री रामोत्सव में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को अयोध्या की मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर छात्रों ने तैयारी शुरू कर दी है।

गुरुवार को नगर के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में प्रबंधक राजीव बंसल ने बताया कि शनिवार को श्री रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगी। निर्णय लिया गया कि श्री रामोत्सव में जो भी छात्र-छात्राओं का समूह प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसे विद्यालय की तरफ से अयोध्या की निश्शुल्क यात्रा कराई जाएगी। बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी