दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में तीन बच्चे दबे

मेरठ समेत आसपास कई दिनों से हो रही बारिश ने मकानों की नींव हिलाकर रख दी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 05:20 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 05:20 AM (IST)
दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में तीन बच्चे दबे
दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में तीन बच्चे दबे

मेरठ,जेएनएन। मेरठ समेत आसपास कई दिनों से हो रही बारिश ने मकानों की नींव हिलाकर रख दी। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव सैनी में शनिवार शाम दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया। उसके मलबे में 12 वर्षीय जतिन, प्रिया 16वर्ष और प्राची 18वर्ष और गाय दब गई। एसओ अंकित पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से जैक द्वारा मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। बच्चा ज्यादा देर दबा होने से मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है।

सैनी गांव में मनोज पुत्र विजय कश्यप स्वजनों के साथ रहता है। उसने साल भर पूर्व ही करीब 60 गज में दो मंजिला पक्का मकान बनाया था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह किसी काम से बाहर गया था और पत्नी सुमन गोबर डालने सड़क किनारे गई थी। घर पर बेटा जतिन, बेटी प्रिया और प्राची रह गए। इस बीच मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में तीनों के साथ गाय भी दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। गाय घंटों बाद निकली। करीब दो घंटे रेस्क्यू कार्य चला। उधर, मनोज के गिरे मकान के मलबे से पड़ोस में ही बने भाई सूरज का मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जानमाल की हानि से बच गए।

कोरोना ने रोजगार, अब आशियाना भी छिना

कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए लाकडाउन लगने से मनोज की डाइवर की नौकरी भी छिन गई। अब बारिश ने मकान की नींव हिला दी, जबकि पिलर व लिटर पर मकान खड़ा था। नौकरी के साथ अब आशियाना भी छिन गया।

इन्होंने कहा..

तीनों बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कई दिन हुई बारिश के चलते मिट्टी दरकने मकान गिरने की बात सामने आ रही है।

केशव मिश्रा,

एसपी देहात मेरठ।

chat bot
आपका साथी