नाले में मिली दो दिन की बच्ची, मेडिकल में भर्ती

सुबह का समय था। लोग मार्निग वॉक कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने यहां-वहां देखा तो दिल दहलाने वाला दृश्य उनकी आंखों के सामने था। दो दिन की नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई सूखे नाले में पड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:11 AM (IST)
नाले में मिली दो दिन की बच्ची, मेडिकल में भर्ती
नाले में मिली दो दिन की बच्ची, मेडिकल में भर्ती

मेरठ, जेएनएन। सुबह का समय था। लोग मार्निग वॉक कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने यहां-वहां देखा तो दिल दहलाने वाला दृश्य उनकी आंखों के सामने था। दो दिन की नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई सूखे नाले में पड़ी थी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम और चाइल्ड लाइन को दी। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह राधा गोविद इंजीनियरिग कॉलेज के पास रिग रोड पर ट्रीटमेंट प्लांट के पास माíनंग वॉक कर रहे थे। लोगों ने देखा कि एक नवजात बच्ची सूखे नाले में पड़ी है। बच्ची कपड़े में लिपटी हुई थी। इसकी सूचना पर पहुंची अनिता राणा व उनकी टीम ने नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात दो दिन की लग रही है। उसकी हालत सही है। वह आसानी से दूध पी पा रही है। हालांकि शरीर पर मामूली से चोट के निशान हैं। अनिता राणा ने बताया कि उन्होंने बच्ची के मिलने की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दे दी है। बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

सरधना : थाना क्षेत्र के गांव गोटका में देवर, सास एवं ससुर द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। गांव गोटका निवासी सीमा पुत्री बलजोर ने देवर, सास व ससुर द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्यारह वर्ष पूर्व उसकी शादी कपसाढ़ निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। तीन दिन पूर्व विवाहिता के स्वजन उसे मायके ले गए थे। शुक्रवार को पीड़िता की मां शीला अपनी पुत्री को लेकर उसकी ससुराल पहुंची। लेकिन ससुरालवालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। परेशान होकर पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंची और लेकिन पुलिसकर्मी ने महिला को सलावा चौकी जाने की बात कहकर टरका दिया। दोनों रोते-रोते थाने पहुंची लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में विवाहिता की मां उसे अपने घर गोटका ले गई।

chat bot
आपका साथी