Sudeeksha bhati death case: मेधावी सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार दो युवक हिरासत में, पुलिस चुप

बुलंदशहर पुलिस ने मेधावी छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के जिम्‍मेदार माने जा रहे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संर्विसलांस के माध्‍यम से इनके लोकेशन का पता लगाया था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
Sudeeksha bhati death case: मेधावी सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार दो युवक हिरासत में, पुलिस चुप
Sudeeksha bhati death case: मेधावी सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदार दो युवक हिरासत में, पुलिस चुप

बुलंदशहर, जेएनएन। मेधावी छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत (Sudeeksha Bhati Death case) के जिम्मेदार माने जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों आरोपित बुलंदशहर सिटी के ही रहने वाले हैं, उनके नाम राजू जाटव और दीपक बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात बुलंदशहर पुलिस को यह कामयाबी मिली है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह (Bulandshahar SSP Santosh Kumar) ने केवल इतना बताया कि पुलिस अब आरोपितों के काफी नजदीक है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। शनिवार को पुलिस कभी भी इस संबंध में प्रेस वार्ता करके घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है। 

यहां दबिश देकर किया गिरफ्तार

दरअसल, बुलेट सवार युवकों (Bullet riders) को पकडऩे के लिए जिले भर की पुलिस को लगाया गया था। इसी क्रम में देहात कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने भी कई नंबरों को संर्विसलांस पर लिया हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी को एक संदिग्ध नंबर हाथ लगा। इसकी आइडी निकलवाई गई। आइडी पर पता भूड़ का निकला। पुलिस ने इस पते पर दबिश दी और वहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया। आइडी इसी युवक के नाम पर थी। सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ की गई तो उसने बुलेट पर सवार होने और हादसे के समय मौके पर होने की बात कुबूल कर ली। युवक ने अपने साथी का नाम भी बताया जो कि कृष्णानगर का निवासी है। आरोपित युवक ने बताया कि हादसे के समय बाइक कृष्णानगर निवासी युवक चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। दोनों में दोस्ती है। मुख्य आरोपित चिनाई मिस्त्री का काम करता है। 10 तारीख को हादसे वाले दिन दोनों ऐसे ही घूमने के लिए औरंगाबाद पहुंचे थे। पुलिस ने वांछित बुलेट को भी कब्जे में ले लिया है।

बदल दिया है बुलेट का हुलिया

सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद जैसे ही मामला सुॢखयों में आया, दोनों आरोपितों ने सबसे पहले बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा जातिसूचक शब्द मिटवाया। उसके बाद बुलेट का रंग भी बदलवा दिया। इसके साथ ही बुलेट के चेन कवर और लाइट आदि भी बदल दिए गए। पकड़े गए दोनों आरोपितों में एक युवक बाइक मैकेनिक का भी काम जानता है। जिन लोगों ने बाइक का हुलिया बदला है, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी