बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला मकान

रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान दो मंजिला म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:57 PM (IST)
बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला मकान
बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला मकान

मेरठ, जेएनएन। रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही परिवार के लोग समय से पहले घर से बाहर आ गए थे।

रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव निवासी धूमपाल सिंह पुत्र हरबूलाल बागपत में रेलवे में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह जागे तो देखा कि मकान की दीवारों में दरार आ रही थीं। इसके कुछ मिनट बाद ईंट खिसकने की आवाज पर वह अपनी पत्नी राजेश, बेटे मनीष, दिनेश, पुत्र वधु व पोतों को साथ लेकर घर से बाहर आ गए। करीब छह बजे के बाद तेज बारिश के दौरान उनका दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें सारा सामान मलबे में दब गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी थी। लेकिन, कोई नहीं आया। बाद में कानूनगो नरेश चौहान ने पहुंचकर जानकारी की। बरामदे की छत गिरी : कस्बे के मोहल्ला राम तलैया के पास बारिश में धर्मपुरा निवासी जुबेर अंसारी पुत्र सूफी अंसारी के घर के बरामदे की छत बुधवार सुबह भरभरा कर गिर गई। जिसमें उसकी पावर लूम की मशीनें व अन्य कीमती सामान दब गया। गनीमत रही कि उस समय बरामदे में कोई नहीं था।

उधर, ईकड़ी गांव निवासी नेपाल पुत्र भीम सिंह ने बताया कि बारिश में उसके मकान की दीवार गिर गई। बताया कि उनके मकान के पीछे तालाब में गांव का गंदा पानी जमा होता है। जिससे नींव कमजोर हो गई। उन्होंने आíथक सहायता की मांग की है।

chat bot
आपका साथी