बुलंदशहर में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, फरसे भी चले, तीन घायल

बुलंदशहर में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और उनके बीच फरसे भी चले। झगड़े में एक पक्ष से महिला समेत लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने शांत कराया झगड़ा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:31 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:31 PM (IST)
बुलंदशहर में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, फरसे भी चले, तीन घायल
बुलंदशहर में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट।

बुलंदशहर, जेएनएन। मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और उनके बीच फरसे भी चले। झगड़े में एक पक्ष से महिला समेत लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है मामला

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गंगथला निवासी विजय कुमार ने बताया कि कुछ लोगों से उनकी रविवार शाम मामूली कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया। सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद उनके बीच मारपीट हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने फरसे से हमला कर दिया। झगड़े में एक पक्ष से विजय, अनीता और अजय घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर एकत्र हुए लोगों ने झगड़ा शांत कराया। साथ ही तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी