सहारनपुर: एक कबूतर को लेकर दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, पांच घायल

सहारनपुर के गांव झाड़वन में कबूतर के दूसरे ग्रामीण के घर बैठ जाने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM (IST)
सहारनपुर: एक कबूतर को लेकर दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, पांच घायल
दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए

सहारनपुर, जेएनएन। तीतरों क्षेत्र के गांव में गुरुवार की देर शाम गांव झाड़वन में मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। 

यह है मामला 

बताया जाता है कि गांव के निवासी सद्दाम को कबूतर पालने का शौक है। देर शाम उसका एक कबूतर इसी गांव के मुसाद के घर पर जा बैठा। जब सद्दाम अपना कबूतर वहां लेने गया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि वहां पर सद्दाम के साथ मारपीट की गई, इसकी सूचना जब उसके स्वजन को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। गांव की गली के बीच दोनों पक्षों के परिवार आपस में भीड़ गए जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया बताया जाता है। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।  पथराव व संघर्ष में एक पक्ष के सद्दाम, मुस्ताक और शबाना घायल हो गई जबकि दूसरे पक्ष से मुंशाद और तालिब घायल हुए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया पुलिस फायरिंग की घटना से इन्‍कार कर रही है जबकि ग्रामीण हवाई फायरिंग होना बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी