Coronavirus: मेरठ में अस्थायी जेल के दो और बंदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, डीआइजी ने भी किया था निरीक्षण

अस्थायी जेल में बंद दो लोग गुरुवार को भी पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को भी दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को डीआइजी जेल ने भी यहां निरीक्षण किया था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:26 AM (IST)
Coronavirus: मेरठ में अस्थायी जेल के दो और बंदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, डीआइजी ने भी किया था निरीक्षण
Coronavirus: मेरठ में अस्थायी जेल के दो और बंदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, डीआइजी ने भी किया था निरीक्षण

मेरठ, जेएनएन। Coronavirus अस्थायी जेल में बंद दो लोग गुरुवार को भी पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को भी दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को डीआइजी जेल ने भी यहां निरीक्षण किया था। उनका कहना है कि उन्होंने सतर्कता के साथ दौरा किया था। इसलिए क्वारंटाइन नहीं होंगे। जिला कारागार में कोरोना रोकने के लिए सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज को अस्थायी जेल बनाया गया है।

बैरक में 55 बंदी

बुधवार दोपहर बाद डीआइजी जेल लव कुमार ने यहां का निरीक्षण किया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने बताया कि डबल मर्डर के आरोपित का भाई उसके साथ ही आया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बैरक में 55 बंदी हैं। बुधवार को 43 में से 41 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दोनों पॉजिटिव बंदियों को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

जिला प्रशासन की चिंता

बुधवार को 12 बंदियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीआइजी लव कुमार का कहना है कि पॉजिटिव मिले बंदियों के सीधे संपर्क वाले अन्य बंदियों को अलग बैरक में रखा जाता है। इसके अलावा उस बैरक में मौजूद अन्य बंदियों की दोबारा जांच कराई जाएगी। सभी को क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होती है। उधर, अस्थायी जेल के दो और बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पॉजिटिव बंदियों की बैरकों के अन्य बंदियों का भी जहां फिर से टेस्ट कराया जाएगा, वहीं जेल प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच आरोपितों को अस्थायी जेल भेजा था

मुंडाली थाना क्षेत्र के डबल मर्डर के पांच आरोपितों को अस्थायी जेल भेजा गया था। इनमें से दो संक्रमित आए हैं। एक आरोपित किठौर थाने का है। उसे 22 मई को चोरी के आरोप में लाया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि इस बैरक में 55 बंदी हैं। इनमें से तीन पॉजिटिव हैं। एक बंदी पॉजिटिव आए बंदी का भाई है। कुछ दिन बाद फिर से सभी की जांच होगी।

मेरठ की स्थिति बेहद खराब

कोरोना को लेकर प्रदेश में मेरठ की स्थिति बेहद खराब है। गुरुवार को एक किशोरी की मौत हो गई। कोरोना से मरने वाली जिले की यह सबसे कम उम्र की मरीज है। जिले में मरने वालों की संख्या 32 हो गई। गुरुवार को आठ नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 481 हो गई। सीएमओ ने देर शाम अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जागृति विहार की 17 साल की लड़की को मिर्गी और इंसेफ्लाइटिस की बीमारी थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसे एक जून को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

इस तरह बढ़ी संख्‍या

गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे युवती की मौत हो गई। शव को सैनिटाइज कर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डबाई नगर का 45 साल का एक व्यक्ति मेडिकल में भर्ती किया गया है। वह शुगर का भी मरीज है। पीएसी छठवीं बटालियन के 49 साल की उम्र के दो मरीज संक्रमित हैं। श्रद्धापुरी निवासी 58 साल का एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती था। पॉजिटिव पाए जाने पर उसे भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शताब्दीनगर के 72 साल का मरीज वेलेंटिस कैंसर अस्पताल में भर्ती था। संक्रमित मिलने पर उसे भी मेडिकल में भर्ती कराया गया है। शास्त्रीनगर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। उसका पति भी पॉजिटिव था।  

chat bot
आपका साथी