मुल्हेड़ा के संघर्ष में दो और आरोपित गिरफ्तार

क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में बीते दिनों चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:35 PM (IST)
मुल्हेड़ा के संघर्ष में दो और आरोपित गिरफ्तार
मुल्हेड़ा के संघर्ष में दो और आरोपित गिरफ्तार

मेरठ,जेएनएन। क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में बीते दिनों चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान बीच बचाव में आए घायल खालिद बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसआइ सुभाष सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस मुखबिर की सूचना पर पिठलोकर मार्ग पर गन्ना सेंटर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर पहुंची। जहां से प्रमोद कुमार पुत्र टीकाराम, अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मुल्हेड़ा गांव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपित प्रमोद से एक तमंचा, दो कारतूस व अमित से चाकू बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने की सभी आरोपितों को शीघ्र पकड़ने की मांग

गुरुवार को थाने में मृतक खालिद के स्वजन व ग्रामीण पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अन्य आरोपितों को पकड़ने की मांग की। इस पर पुलिस ने शीघ्र ही आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया। हालांकि, बुधवार को भी पुलिस ने साजिद व जब्बार को जेल भेजा था। अभी तक पुलिस ने केवल चार आरोपितों को पकड़ा है। एसएसआइ सुभाष सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस गांव में दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य को भी पकड़ा जाएगा।

हमले के मामले में मुकदमा दर्ज: थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में सोमवार शाम युवक अपने खेत का काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अटेरना गांव निवासी कैलाश पुत्र कृपाल सिंह ने तहरीर में बताया था कि वह सोमवार शाम अपने खेत में काम रहा था। आरोप है कि गांव निवासी संजू उर्फ संजीव पुत्र कुंवर पाल आया और डोल काटने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा था। जब कैलाश ने विरोध किया तो आरोपित ने लाठी-डंडे व सिर पर फावड़े से हमला कर दिया था। एसएसआइ सुभाष सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश को गांव में दबिश दी गई है।

chat bot
आपका साथी