प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो फैक्ट्रियों पर लगाई सील

एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने धीरखेड़ा में वंदना नमकीन फैक्ट्री और आइएम मैटल्स एंड केमिकल जिंक फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री संचालक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी नहीं दिखा सके। इस पर मशीनों को सील कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो फैक्ट्रियों पर लगाई सील
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो फैक्ट्रियों पर लगाई सील

खरखौदा (मेरठ), जेएनएन : एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने धीरखेड़ा में वंदना नमकीन फैक्ट्री और आइएम मैटल्स एंड केमिकल जिंक फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री संचालक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी नहीं दिखा सके। इस पर मशीनों को सील कर दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि वंदना नमकीन फैक्ट्री में नियम विरुद्ध बायलर चलता मिला। कुछ अन्य खामियां भी मिलीं। बायलर को सील कर दिया। खाद्य विभाग के निरीक्षक अनिल गंगवार ने नमकीन व अन्य सामग्री के नमूने लिए। इसी के पास प्लाट में कूड़ा जलता मिलने पर एसडीएम ने प्लाट मालिक पर जुर्माना करने के आदेश दिए। पांची गांव में कोल्हुओं पर जांच की। नंगलामल चीनी मिल में व्यवस्था ठीक मिली। छापामारी की भनक मिलते ही कुछ मालिक फैक्ट्रियां बंद करके चले गए।

कारोबारी बोले-कर्ज में डूब रहे उद्यमी

छापे की सूचना के बाद कुछ फैक्ट्री संचालक और एसोसिएशन के नेता मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेता अशोक छारिया, सोनू चुग, राजेन्द्र कुमार ने अधिकारियों से हाथ जोड़कर कहा कि कारोबारियों को नियमों की जानकारी नहीं है। वे पहले ही कर्ज में डूबे हैं, यह कार्रवाई उन्हें बर्बाद कर देगी। उन्होंने प्रदूषण विभाग से नियमों की जानकारी उद्यमियों को उपलब्ध कराने और कागजात पूरे करने के लिए समय देने का अनुरोध किया।

वर्जन

अवैध रूप से संचालित दो फैक्ट्रियों पर सील लगाई गई है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कारोबारियों के साथ बैठक करके सामंजस्य स्थापित करने और नियमों और सरकार के आदेशों की जानकारी देने को कहा है। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-अंकित खंडेलवाल, एसडीएम सदर

chat bot
आपका साथी