दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आफिस पहुंचे लोग

शनिवार रात दिल्ली रोड स्थित मुथूट फाइनेंस पर बदमाशों के धावा बोलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 09:10 AM (IST)
दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आफिस पहुंचे लोग
दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आफिस पहुंचे लोग

मेरठ, जेएनएन। शनिवार रात दिल्ली रोड स्थित मुथूट फाइनेंस पर बदमाशों के धावा बोलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि रविवार के बाद भी सोमवार को पुलिस ने दिल्ली रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। वहीं, सोमवार को मामले की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोग ब्रांच पर पहुंचे।

दिल्ली रोड स्थित आके पुरम में मुथूट फाइनेंस का आफिस है। शनिवार रात बदमाशों ने उसमें कूंबल कर लिया था। ईंट लगाने के दौरान बिल्डिग मालिक की आंख खुल गई थी तो उन्होंने पथराव कर बदमाशों को भगा दिया था। सुबह जानकारी मैनेजर और पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों के औजार भी बरामद हुए थे। तभी से आफिस के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के साथ ही दिल्ली की ओर व बेगमपुल की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। करीब 70 से 80 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं आया है। रात होने के चलते कैमरों में बदमाशों की पहचान स्पष्ट नहीं हो रही है। वहीं, मुथूट फाइनेंस पर बदमाशों के धावे की सूचना दैनिक जागरण में पढ़ने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आफिस पहुंचे थे और अपने माल की जानकारी ली थी। सीओ अमित राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

मेरठ से गुजर सकता है मुख्तार अंसारी: पंजाब की जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी को मेरठ से होते हुए बांदा जेल ले जाया जा सकता है। कड़ी सुरक्षा में उसे ले जाना है। करीब सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा के चलते कई रूट बनाए गए हैं। इनमें से एक रूट मेरठ से होते हुए भी है।

दो साल से पंजाब के रूपनगर की जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को उप्र की बांदा जेल में आठ अप्रैल से पहले शिफ्ट करना है। इसकी जिम्मेदारी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण को दी गई है। बांदा ले जाने के लिए एक रूट रूपनगर से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ के साथ ही बुलंदशहर से होते हुए बांदा जाएगा। इस दौरान करीब सौ पुलिसर्किमयों की ड्यूटी लगाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही एक दल चिकित्सकों का भी साथ में चलेगा। इसके अलावा एक रूट ईस्टर्न पेरिफेरल वे का भी बताया जा रहा है। उधर, एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि अभी तक इस बारे में उनको कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ऐसा होता है, तो पूरी व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी